आरंग -विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच उभरकर आई सामने - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग -विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच उभरकर आई सामने

 आरंग -विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच उभरकर आई सामने



आरंग

मंगलवार को  को  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हाल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग एन पी कुर्रे एवं विकासखंड केंद्र स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा के संयुक्त निर्देशन में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच उभरकर  प्रोजेक्ट,चलित मॉडल, विज्ञान नाटिका, क्विज प्रतियोगिता के द्वारा सामने आई एवम विद्यार्थियों के उत्साह ने सभी को प्रभावित किया, प्रतिभागियों ने प्रकृति, पर्यावरण एवं विज्ञान पर फोकस करते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी, बीजों का अंकुरण, हर्बल अनाज सुरक्षा गोली, श्वशन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, इसरो चंद्रयान-3, कृषि पवन चलित घंटी, जनरेटर, जल संग्रहण, सूर्य चंद्र ग्रहण,कारपेट यंत्र, सौर ऊर्जा,ध्वनि का कान से ब्रेन तक जाना आदि थीम पर सराहनीय प्रदर्शन किया जिसमें  अरुंधती एवम कन्या आरंग, खमतराई, गुल्लू, बनरसी, मंदिर हसौद, चरोदा, नारा, पचेड़ा, फरफोद,भिलाई परसकोल,बोडरा,बड़गांव, चपरीद, रसनी, छटेरा  आदि के पूर्व माध्यमिक एवं हाई व हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों की सहभागिता रही इस अवसर पर प्राचार्य कन्या आरंग सरोजिनी केरकेट्टा, विकासखंड स्तर समन्वयक व्याख्याता डी के रहंगडाले,  एवं निर्णायक गण व्याख्याता क्रमशः भास्कर प्रसाद यादव,महेश अग्रवाल, विनीता वर्मा, हेमलता यादव ने बारीकी से निरीक्षण किया एवम सुधारात्मक टिप्स के साथ सराहना भी की एवं संकुल समन्वयक गण जितेंद्र शुक्ला, दीपक दुबे,हरीश दीवान, सुरेन्द्र चंद्र सेन,होरीलाल पटेल,रोशन चंद्राकर,पोखन साहू, विजय देवांगन, शेख मोहम्मद, नूतन मंडले, धनंजय साहू,  शिक्षा दूत अरविंद  वैष्णव एवं व्याख्याता व शिक्षक गण क्रमशः अपर्णा तिवारी, नीलोफर खान, तारकेश्वर डडसेना, चैतन्य चंद्राकर, संतोष लहरी, शबनम शेख, इंदिरा प्रजापति, चंपा साहू, केसर वंदे, तोरण साहू,  सरिता चंद्राकर,अशोक साहू, चित्रा देवांगन आदि सभी की सहभागिता रही। सहभागी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए बीआरसीसी वर्मा सर एवं वरिष्ठ व्याख्याता डी के राहंगडालें ने कहा कि जीवन और विज्ञान एक दूसरे के पर्याय  हैं और और विद्यार्थियों के विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते कदमों को देखते हुए बड़ी खुशी हो रही है उन्होंने आगे कहा कि चयनित बच्चों अब जिला स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads