*बिलासपुर की उत्कृष्ट 51 महिलाओं के सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई आमंत्रित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बिलासपुर की उत्कृष्ट 51 महिलाओं के सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई आमंत्रित*

*बिलासपुर की उत्कृष्ट 51 महिलाओं के सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई आमंत्रित*



बिलासपुर 

 *CMD कॉलेज के प्रांगण में ऑटो एक्सपो द्वारा बिलासपुर की उत्कृष्ट 51 महिलाओं के सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित*

जिस प्रकार शारीरिक तंदरुस्ती के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है, उसी प्रकार मन को शक्तिशाली बनाने के लिए मन की एक्सरसाइज़ जरूरी है। मन के लिए एक्सरसाइज है सकारात्मक चिंतन। आज के युग में मानव का मन नकारात्मक दिशा में बहुत जल्दी और सहज मुड़ जाता है। सकारात्मक चिंतन करने के लिए मेहनत लगती है इसका कारण यह है कि मन को सकारात्मक चिंतन करने के लिए शुद्ध और श्रेष्ठ विचारों की खुराक देना आवश्यक है। सकारात्मक चिंतन के लिए हमारे जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है।


उपरोक्त उद्बोधन सी.एम.डी. कॉलेज के प्रांगण में आयोजित गुन्जंस आयोजन तथा जेडी टोयोटा द्वारा छत्तीसगढ़ मेगा ऑटो एक्सपो के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने कहा। बारिश की रिमझिम फुहारों के बिच समाज की विशिष्ट 51 महिलाओं को सम्मानित करते हुए दीदी ने कहा कि समाज की आप अग्रणी पंक्ति की महिलाएं है जो समाज को नई दिशा प्रदान कर रहीं हैं। आपका समाज को सशक्त बनाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है परन्तु बाह्य रूप से सशक्त करने में प्रयास के साथ आंतरिक सशक्तिकरण की भी आवश्यकता है। जिस प्रकार व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागृति आती है, तो दिनचर्या में थोड़ा सा परिवर्तन कर लेता है और सब कुछ व्यवस्थित चलता है। इसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य की जागृति आ जाती है तो दिनचर्या में थोड़ा सा परिवर्तन करना मुश्किल नहीं होता। आत्मा को सकारात्मक चिंतन द्वारा सशक्त करने से जीवन सुव्यवस्थित हो जाता है। राजयोग मन को आराम देने की ऐसी रामबाण औषधि है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने प्रयास द्वारा मन को शांत कर सकता है। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शैलेश पांडे जी, एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे जी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजना तिवारी जी,बीके संतोषी दीदी, कमल छाबड़ा जी, चंचल सिंह जी, गुंजन सिंह, विनोद सिंह जी आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads