चरौदा में गोबर के कंडे से होलिका दहन करने का दिया संदेश
चरौदा में गोबर के कंडे से होलिका दहन करने का दिया संदेश
आरंग
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के बच्चों ने लोगों को गोबर के कंडे से होलिका दहन करने का संदेश दिये हैं।साथ ही अपने गांव में भी गोबर के कंडे से होलिका दहन करने लोगों को जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।वही पदस्थ पर्यावरण मित्र शिक्षक महेन्द्र पटेल और बच्चों का कहना है हर साल होली में देश भर में लाखों टन लकड़ियां जला दी जाती है। जिससे लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं।यदि लोग गोबर के कंडे से होलिका दहन करें तो पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा और होली भी बेहतर ढंग से मनाया जा सकता है। सर्वविदित है गाय के गोबर को अत्यंत पवित्र माना गया है। जीते जी तो लोग इसका उपयोग करते ही हैं मरणोपरांत भी गाय के गोबर से लिपाई कर शव को रखा जाता है।हर मांगलिक व पवित्र कार्यों में गाय के गोबर का उपयोग होता है। ऐसे मे गोबर के कंडे से होलिका दहन करने से पर्यावरण को काफी हद तक संरक्षित किया जा सकता है। वही बाल कैबिनेट के बच्चों ने लोगों को गोबर के कंडे से ही होलिका दहन करने आग्रह किए हैं।