विकासखंड आरंग में हुआ 72.33 प्रतिशत मतदान,मतदाता जागरूकता अभियान से बढ़ा मतदान का प्रतिशत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विकासखंड आरंग में हुआ 72.33 प्रतिशत मतदान,मतदाता जागरूकता अभियान से बढ़ा मतदान का प्रतिशत

 विकासखंड आरंग में हुआ 72.33 प्रतिशत मतदान,मतदाता जागरूकता अभियान से बढ़ा मतदान का प्रतिशत



आरंग

लोकसभा निर्वाचन 2024 आरंग क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशन  मैं

  शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड आरंग में 247 मतदान केंद्र एवं , 3सहायक केंद्र बनाए गए थे एवं इनमें मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया तथा लगभग 72.33 प्रतिशत मतदान हुआ इनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत73. 99एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत70. 68तथा थर्ड जेंडर का प्रतिशत40 रहा आंकड़ों की दृष्टि से देखा जाए तो गत लोकसभा निर्वाचन चुनाव से इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भी मतदान के प्रति उत्साहित दिखाई दिए वही मतदान बूथों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं ने भी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया, जबकि आरंग नगर पालिका अंतर्गत 19 मतदान केदो में औसतन

 73.90 प्रतिशत मतदान हुआ सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे के प्रभावी निर्देशन मे    अधिकारीयों सहित स्वीप जागरूकता टीम आरंग की रोचक गतिविधियों ने मतदाताओं को 100% वोट के लिए प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी  इसके लिए एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वीप जागरूकता टीम आरंग शिक्षक गण महेंद्र कुमार पटेल ,अरविंद कुमार वैष्णव एवं सीमा भाडेकर सहित टीम वर्क गतिविधियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है तथा एसडीएम आरंग शर्मा ने समस्त अधिकारी कर्मचारीगण, मीडिया बंधु,शिक्षा विभाग, व्यापारी वर्ग ,सामाजिक संगठन नगर पालिका प्रशासन जनपद पंचायत पुलिस प्रशासन महिला बाल विकास विभाग  आदि सभी के प्रति आभार व्यक्त भी किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads