व्याख्याकारों ने दिया श्रीरामचरित मानस पर व्याख्यान,समाज का दर्पण है रामचरित मानस,जीवन जीने की कला सिखाती है रामचरित मानस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

व्याख्याकारों ने दिया श्रीरामचरित मानस पर व्याख्यान,समाज का दर्पण है रामचरित मानस,जीवन जीने की कला सिखाती है रामचरित मानस

 व्याख्याकारों ने दिया श्रीरामचरित मानस पर व्याख्यान,समाज का दर्पण है रामचरित मानस,जीवन जीने की कला सिखाती है रामचरित मानस 




आरंग

  मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर व  राजा मोरध्वज‌‌‌ मानस शक्ति केन्द्र आरंग के संयुक्त संयोजन में गायत्री शक्तिपीठ आरंग में एक दिवसीय श्रीरामचरित मानस व्याख्यान प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें जिला मानस संघ रायपुर के समस्त पदाधिकारियों विशिष्ट अतिथियों व मानस के मर्मज्ञों ने उपस्थित होकर व्याख्यान प्रशिक्षण में भाग लिया।व्याख्यान प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि आरंग के आचार्य पंडित नरेन्द्र द्विवेदी ने कहा संतों की वाणी में अमृत होती है। सत्संग से सदैव जीवन सुधरता और संवरता है।वहीं अनेक व्याख्याकारों ने श्रीरामचरित मानस के अनेक दोहे चौपाई पर व्याख्यान देते हुए कहा रामचरित मानस समाज का दर्पण है।मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। रामचरित मानस के पठन श्रवण से मनुष्य का अंतःकरण शुद्ध होता है।मानस व्याख्यान प्रशिक्षक के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा, श्याम लाल तारक , डाक्टर नारायण वर्मा, कृष्ण कुमार साहू व  प्रभुलाल सिन्हा ने रामचरित मानस पर विशेष रुप से व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण के आयोजन संयोजन में राजा मोरध्वज‌‌‌ शक्ति केन्द्र के संरक्षक राजेन्द्र चंद्राकर, अशोक साहू, हीरालाल साहू, सीताराम यादव, परमानंद जलक्षत्री,अवध विश्वकर्मा,टोकेश साहू,भुवन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, संतोष तिवारी सहित राजा मोरध्वज मानस शक्ति केन्द्र के  सदस्यों की अहम् भूमिका रही। वहीं व्याख्यान प्रशिक्षण का संचालन जिला मानस संघ के सचिव पोयमशरण साहू ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़,नंदकुमार साहू,भेखलाल चंद्राकर,तुलसीराम सेन, राजा मोरध्वज शक्ति केन्द्र मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल,सहित बड़ी संख्या में व्याख्याकारों व श्रीराम भक्तो की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads