छत्तीसगढ़ के प्राचीन नगरों का "इंडोग्राफिक" सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ के प्राचीन नगरों का "इंडोग्राफिक" सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल

 छत्तीसगढ़ के प्राचीन नगरों का "इंडोग्राफिक" सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल 



अनेक पुरातात्विक नगरों के पुरा वैभव को जन - जन तक पहुंचाने पहल


प्रदेश के प्राचीन नगरों के इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व पर शोध अध्ययन की है आवश्यकता -डॉ. शुभ्रा 


आरंग

 इन दिनों प्राचीन नगरों का "इंडोग्राफिक" सोसल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। सी.एस.एच.डी. (सेंटर फॉर स्टडीज ऑन हॉलिस्टिक डेवलपमेंट) द्वारा संचालित वेब पोर्टल दक्षिण कोशल टुडे, छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक नगरों जैसे - आरंग, राजिम, सिरपुर, मल्हार आदि का इंडोग्राफिक बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ अपितु पूरे देश भर में वायरल किया जा रहा है जिससे की छत्तीसगढ़ की समृद्ध शाली संस्कृति और पुरातत्व से देशभर के लोग परिचित हो सके। वहीं लोग इन जानकारियों को अपने फेस बुक वॉट्सएप स्टेटस के माध्यम से साझा कर रहे है। इसी कड़ी में पुरातात्विक नगरी आरंग के पुरावैभव व पौराणिक कथाओं का इंडोग्राफिक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं तामासिवनी निवासी दक्षिण कोसल टुडे की संपादक डॉ. शुभ्रा रजक तिवारी ने बताया की सी.एस.एच.डी. प्रदेश के पुरातात्विक नगरों के इतिहास व वैभव पर शोध परक अध्ययन कर रहा है। जिसमें आरंग के पुरा वैभव व इतिहास की तरह ही प्रदेश के अन्य प्राचीन नगरों पर भी शोध परक अध्ययन की रूपरेखा बनाई जा रही है। उनके इस कार्य में आरंग के समाजसेवी महेन्द्र कुमार पटेल आरंग के पुरावैभव व इतिहास पर सहभागिता निभा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads