*राजिम मे गंगा दशहरा पर भव्य महाआरती* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम मे गंगा दशहरा पर भव्य महाआरती*

 *राजिम मे गंगा दशहरा पर भव्य महाआरती*



राजिम 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा के पावन पर्व पर त्रिवेणी गंगा महाआरती विप्र समिति के अध्यक्ष पं. राम शर्मा सदस्य सूरज शर्मा, आदित्य मिश्रा, श्री राजीव लोचन मंदिर के आचार्य डॉ.संतोष शर्मा 'कुंभज", स्थानीय पंडित गण आलोक शर्मा, जय शर्मा आदि आचार्यो के वैदिक मंत्रों के मध्य मां महानदी मैया की संध्याकालीन भव्य एवं विराट महाआरती की गई। डॉ.संतोष शर्मा  ने गंगा दशहरा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए यह कहा, कि हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथो के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन ही मां भागीरथी गंगा का अवतरण इस धरती पर हुआ था, उसी समय से गंगा उत्पत्ति महापर्व के रूप में भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिद्वार, काशी आदि में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना एवं महाआरती होती है। एवं उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहीं जाने वाली राजिम पुण्य नगरी में पैरी,सोढू एवं महानदी के त्रिवेणी संगम आरती घाट में महानदी स्वरूप मां गंगा की विधि विधान से पूजन अर्चना कर भावपूर्ण महाआरती की गई।

ऐसे पावन अवसर पर विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राजू सोनकर, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी लाला साहू, कृषि उपज मंडी के प्रतिनिधि संजीव चंद्राकर, सेवानिवृत्त रेंजर लखन लाल सिन्हा, गायत्री परिवार राजिम के ट्रस्टी श्रीमती चंद्रलेखा गुप्ता, अमृत साहू, नीलकमल साहू, हरीश गुप्ता एवं सैकड़ो की संख्या में आसपास अंचल से आए हुए भक्तजन उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथि गणों में से लाला साहू, राजू सोनकर, संजीव चंद्राकर  ने अपने उद्बोधन में समस्त जनता जनार्दन के प्रति गंगा दशहरा की शुभकामना व्यक्त करते हुए महानदी स्वरूप मां गंगा की शुद्धता एवं पवित्रता  को बचाए रखने हेतु सभी से मार्मिक अपील की है। राम शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में राजिम नगर वासियों, विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं को विश्व कल्याणार्थ एवं सामाजिक समरसता हेतु महाआरती में सम्मिलित होने एवं सहयोग करने की विनम्र अपील व्यक्त की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads