*अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल (स्वामी आत्मानन्द स्कूल आरंग) में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल (स्वामी आत्मानन्द स्कूल आरंग) में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*

 *अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल (स्वामी आत्मानन्द स्कूल आरंग) में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*



आरंग.

अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल (स्वामी आत्मानन्द स्कूल) आरंग में वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया, यह कार्यक्रम अरुंधती देवी अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम दोनों ही स्कूलों में आयोजित हुआ,जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



प्राचार्य श्री हरीश शर्मा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि विद्यार्थियों ने नीम, मुनगा, आंवला, अमरूद,चंपा,पान गुड़हल,अमरुद सहित कई अन्य पौधे भी लगाए। बहुत सारे उत्साहित बच्चे भी अपने साथ पौधे भी लेकर आए थे, सभी विद्यार्थियों को लाए हुए पौधों का वैज्ञानिक नाम, उसके लाभ व किस जगह, किस वातावरण में पाया जाता है इसके बारे में प्रार्थना सभा में कविता एवं गीत के माध्यम से प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा अवगत करवाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री हरीश शर्मा ने बच्चों को पेड़ों के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की,उन्होंने कहा हमारा जीवन पेड़ों पर ही निर्भर है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर के द्वारा पर्यावरण जागरूकता शपथ दिलाई गई उन्होंने कहा कि हमारे चारों तरफ कंक्रीट के जंगल बसते जा रहे हैं और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इसलिए हमें प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर खुशी या यादगार दिवस के अवसर पर साल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्षद दीक्षा सूरज सोनकर एवं पार्षद समीर सगीर गोरी भी उपस्थित थे उन्होंने भी पेड़ लगाने की अपील की।

इस अवसर पर बच्चों के साथ उप प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम) आकाश विश्वास,उप प्राचार्य (हिंदी माध्यम) श्री लोकेश्वर साहू,हेड मास्टर (मिडिल)शिनिबिनु मैथ्यू,हेड मास्टर (प्राथमिक) कनकलता वर्मा,सभी व्याख्याता एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे,बड़ी संख्या में पालकगणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads