साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ
साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ
आरंग-
नगर राजपुरोहित अविनाश शर्मा के सौजन्य से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के द्वारा साइबर जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवरात्र पर्व मे छात्र संघ द्वारा आयोजित गरबा उत्सव स्थान माई की बगिया हाई स्कूल मैदान के पास आरंग में किया गया। इस अवसर पर विधायक महोदय ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए साइबर फ्राड से बचाव के लिए प्रेरित किया साथ ही राजपुरोहित अविनाश शर्मा ने सभी को साइबर ठगी के तरीके बताते हुए कहा सावधानी ही सुरक्षा है।
कार्यक्रम मे उपस्थित आरक्षी केंद्र आरंग के निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया यह अभियान पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा अभी वर्तमान में नगर के सभी दुर्गा पंडाल मे यह अभियान चलाया जाएगा ततपश्चात विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर साइबर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।