अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस में सम्मलित हुए सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के दिव्यांग बच्चे
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस में सम्मलित हुए सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के दिव्यांग बच्चे
राजिम
सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के वच्चे राज्यस्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने के लिए समाज कल्याण द्वारा दिव्यांग बच्चों को साइंस कॉलेज मैदान में लेके गए जहां संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा जी के मार्गदर्शन ,अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी । स्कूल प्रधान पाठक उमेश्वरी साहू, विशेष शिक्षक सुधा साहू संजय शुक्ला, कमल कांत अनिल मानिकपुरी,श्रद्धा साहू उपस्थित रहे,इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना। विकृति लोगों के साथ ही अन्य परिजनों को उनके अधिकार के लिए जागरूकता फैलाना। वर्ष 1992 के बाद से दुनियाभर में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है।
इसका उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। मगर आज के समय में भी अधिकतर लोगों को तो इस बात का भी पता नहीं होता है कि हमारे घर के आस-पास कितने दिव्यांग रहतें हैं। उन्हे समाज में बराबरी का अधिकार मिल रहा है कि नहीं। किसी को इस बात की कोई फिकर नहीं हैं। यह एक कड़वी सच्चाई है कि भारत में दिव्यांग आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए दूसरों पर आश्रित है।
दुनिया में अनेकों ऐसे उदाहरण मिलेंगे जो बताते है कि सही राह मिल जाए तो अभाव एक विशेषता बनकर सबको चमत्कृत कर देती है। यदि दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर तथा प्रभावी पुनर्वास की सुविधा मिले तो वे बेहतर गुणवत्तापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
दिव्यांगता शारीरिक अथवा मानसिक हो सकती है किन्तु सबसे बड़ी दिव्यांगता हमारे समाज की उस सोच में है जो दिव्यांग जनों से हीन भाव रखती है। जिसके कारण एक असक्षम व्यक्ति असहज महसूस करता है। इसीलिए हमारी प्रेरक संस्था के अंतर्गत सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम जिला गरियाबंद उनको एक अनुकूल सहज वातावरण प्रदान करने का एक प्रयास कर रहा।