शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक महेन्द्र
शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक महेन्द्र
राष्ट्रीय संस्था नवाचारी गतिविधियां समूह भारत ने 200 से अधिक शिक्षकों का किया सम्मान
आरंग
नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा प्रदेश स्तरीय, नवाचार करने वाले शिक्षकों कासम्मान समारोह का आयोजन रायपुर डाइट के हनुमान हाल में किया गया।
जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में पदस्थ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को नवाचारी गतिविधियां समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी व डाइट के प्राचार्य बी एल देवांगन के कर कमलों से शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षक पटेल ने बताया यह संस्था देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में नवाचार कर रहे शिक्षको का समूह है।जो प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ सहित प्रत्येक राज्यो के विकासखंड स्तर पर नवाचार करने वाले उत्कृष्ट शिक्षको का चयन कर सम्मानित करते हैं।इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के 200से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को चयनित कर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षक महेन्द्र को शिक्षा रत्न सम्मान मिलने पर जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक मातलीनंदन वर्मा, नवाचारी गतिविधियां समूह सदस्य शिक्षिका शीला गुरु गोस्वामी, शिक्षक अरविंद वैष्णव सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, रानी पद्मावती महिला संगठन, कलाकार संगठन,कोसल साहित्य कला मंच, किसान संगठन, सामाजिक जनों सहित पदस्थ संस्था के शिक्षको व बच्चों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं।



