खाद बीज कि कमी सहित किसानो के कृषि कार्य मे हो रही परेशानियों को लेकर काग्रेंस कमेटी द्वारा रैली निकाल सरकार विरोधी नारे लगाते हल्ला बोला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खाद बीज कि कमी सहित किसानो के कृषि कार्य मे हो रही परेशानियों को लेकर काग्रेंस कमेटी द्वारा रैली निकाल सरकार विरोधी नारे लगाते हल्ला बोला

 खाद  बीज कि कमी सहित किसानो  के कृषि  कार्य  मे  हो रही   परेशानियों  को लेकर   काग्रेंस  कमेटी  द्वारा रैली निकाल सरकार विरोधी   नारे लगाते हल्ला बोला  



भरत कुम्भकार/खरोरा ,,,

  पूरे प्रदेश  मे किसानो के बुआई  कार्य जोरो पर है लेकिन छत्तीसगढ  प्रदेश  सहित  खरोरा परिक्षेत्र  मे खाद  बीज कि कमी सहित किसानो  के कृषि  कार्य  मे  हो रही   परेशानियों  को लेकर   काग्रेंस  कमेटी  द्वारा रैली निकाल सरकार विरोधी   नारे लगाते हल्ला बोला  और  किसानों  के मांग  पूरा नही होने पर प्रत्येक  सोसाइटी मे धरना-प्रदर्शन  करने की बात कही वही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन  सौपा



बरसात  के मौसम लगते ही किसान बोआई करने खेत कि ओर कूच करते है लेकिन  किसानी कार्य  मे लगे किसान अब खाद बीज  की किल्लत  से हर रोज दो चार हो रहे है किसानो की परेशानियों को भांप काग्रेंस  कमेटी द्वारा किसानो के हित मे सरकार  के खिलाफ  प्रदर्शन  करते सड़क  पर उतर  आये ,कांग्रेस  के  पदाधिकारी  कार्यकर्त्ताओ  ने तिगड्डा चौक  मे सरकार  के  खिलाफ  हल्ला बोलते किसानो के खाद  बीज सहित  किसानो के समस्याओ  को गिनाते  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन  सौपा और मांग की प्रदर्शन  कर रहे काग्रेंस खनिज  विकास निगम  के पूर्व अध्यक्ष  गिरीश देवांगन  ने कहा  प्रदेश  के भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार  है  खाद बीज  की भारी  कमी  करके किसानों के पैदावार  मे कमी करके  किसानों नुकसान  पहुंचाने की साजिश  कर  रही है । काग्रेंस जिला  अध्यक्ष  

 उधोराम  वर्मा   ने कहा की किसानो को खाद की कमी है  जिसे देखते हुए  यह आंदोलन   किया जा रहा है अगर सरकार  किसानों की नही सूनी तो प्रत्येक  खाद सोसाइटी में उग्र आंदोलन  किया जायेगा  ।

वही पूर्व  राज्य सभा सांसद  छाया वर्मा ने किसानो के हित को ध्यान  रखते खाद की कमी को दूर करने की मांग  करते भाजपा सरकार  को  किसान  विरोधी  सरकार  बताया ।

इस दौरान  कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष  देवव्रत  नायक   ब्लाकअध्यक्ष शौरभ मिश्रा , महामंत्रीअश्वनी वर्मा ,जेबैर अली  पार्षद  सुरेन्द्र  गिलहरे ,संत  नवरंगे आदि उपस्थित  रहे

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads