*नवापारा-राजिम के प्रिंटरो ने मनाया सावन उत्सव पर पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नवापारा-राजिम के प्रिंटरो ने मनाया सावन उत्सव पर पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान*

 *नवापारा-राजिम के प्रिंटरो ने मनाया सावन उत्सव पर पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान*




नवापारा -राजिम 

प्रिंटिंग प्रेस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी *सावन उत्सव* का आयोजन किया गया जिसे इस बार पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान के रूप में मनाया गया। 

पंचकोशी धाम यात्रा की शुरुआत पटेश्वर महादेव पटेवा से हुई , साथ ही साथ आज के परिवेश में जो ज्वलंत समस्याएं  हैं जैसे पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण, सड़क यातायात सुरक्षा एवं सावधानी , पॉलिथीन से होने वाले नुकसान , बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि विषयों को लेकर बेनर पोस्टर के माध्यम से पूरे यात्रा में जन जागरण अभियान चलाया गया। 

सभी जगह यह बेनर पोस्टर लगाते हुए बोल बम के नारे के साथ डीजे की भक्ति संगीत के साथ सभी प्रिंटरो में पंचकोशी धाम यात्रा किये। यात्रा पटेश्वर महादेव से चम्पपेश्वर, ब्रह्मेश्वर, कणेश्वर ,फणेश्वर, कोपेश्वर होते हुए कुलेश्वर महादेव में संपन्न हुए, यात्रा की दौरान जगह-जगह शिव भक्तों ने जलपान की व्यवस्था किए हुए थे। 

हमारे संवाददाता को डीके साहू (संरक्षक ) , त्रिलोक साहू (सचिव) ने बताया कि सावन उत्सव के रूप में हर वर्ष प्रसादी वितरण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं, इस बार इसका स्वरूप बदलकर पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान के रूप में मना रहे हैं इसमें हमारे संगठन के सभी साथी बड़े ही उत्साह के साथ झूम रहे हैं।। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धनेश्वर साहू (संरक्षक), मुरली चक्रधारी, सुशील सिंघई, महितोश शर्मा ,कोमल साहू, दीपक साहू , आकाश जैन ,जयंत साहू , दिलीप निर्मलकर, डिगेश्वर साहू, जीतू साहू ,राजू कंसारी रेवानंद पटेल, दीपक सेन , हरिश साहू ,चेतन साहू ,रोशन साहू अनिल यादव, अशोक सिंहा, सुरेश तारक , ज्ञानचंद देशमुख ,प्रदीप वर्मा ,प्रेम साधवानी, प्रभात जैन, शेखर साहू आदि ने अथक प्रयास किये।

    पंचकोशी धाम यात्रा एवं जन जागरण अभियान का आभार व्यक्त टुकेश सिन्हा (अध्यक्ष ) ने किये, टुकेश सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में नगर एवं आसपास में हो रहे दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं से दिल दहल जा रहा है क्यों ना इस बार सावन उत्सव में भगवान भोलेनाथ से वर्तमान ज्वलंत समस्याओं से निजात हेतु आशीर्वाद मांगा जाए इस हेतु यह आयोजन संपन्न किये । आयोजन में प्रमुख रूप से बसंत प्रजापति, अभिजीत चौधरी, देवेंद्र साहू, दयालु साहू , छगेश्वर साहू, आकाश बाघ, दिलीप निषाद, ओमप्रकाश साहू ,सुदामा साहू उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads