तुलसी के राम मानस परिवार राजिम ने किया कलाकारों का सांगीतिक सम्मान------ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तुलसी के राम मानस परिवार राजिम ने किया कलाकारों का सांगीतिक सम्मान------

 तुलसी के राम मानस परिवार राजिम ने किया कलाकारों का सांगीतिक सम्मान------


राजिम:- 

 अञ्चल के ख्यातिलब्ध मानस मंडली तुलसी के राम मानस परिवार राजिम जिला गरियाबंद ने अपने वरिष्ठ कलाकारों का सांगीतिक सम्मान किया| मंडली के लिए लगभग दस वर्ष तक किए गए निस्वार्थ सेवा एवम तुलसी के राम मानस परिवार को ऊँचाई प्रदान करने के लिए तीज पर्व के अवसर पर ग्राम पोखरा में आयोजित भव्य तीज  कार्यक्रम मे इन्हें संगीत साधक सम्मान2025 से सम्मानित किया गया,सम्मानित होने वाले कलाकारों में श्री बलिराम पटेल,जाने माने बेंजो वादक और श्री कोमल राम साहू, जाने माने मानस व्याख्याकार,गायक एवम हारमोनियम वादक को मानस परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह्, प्रशस्ति पत्र,गमछा एवम श्री फल भेंट करके सम्मानित किया गया|कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष एवम व्याख्याकार श्रवण कुमार साहू ने बताया कि,जिन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा समाज के कल्याण के लिए लगाया उनका समय रहते सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए,इसी बात को ध्यान में रखकर हमारे मानस परिवार ने इन उम्र दराज कलाकारों को उचित सम्मान देने का निर्णय लिया,समिति के गायक भारत लाल साहू ने कहा कि यह दोनो कलाकार कला के लिए सदैव समर्पित रहे हैं,उन्हें सम्मानित करके हम गौरवांवित हो रहे हैं|इस उपलब्धि हेतु अभिषेक साहू तबला वादक,धनेश ध्रुव नाल,संतोष साहू,हुलास यादव नरेंद्र कुलदीप, संतोष साहू, यशवंत साहू, ने अखिल ध्रुव,  डिगेनद्र ध्रुव ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है|इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  शत्रुघ्न साहू, कोमल राम साहू, जीवन लाल साहू, भावेश साहू, नारद पटेल,तिजहारीन  बहन दिव्या साहू, काजल साहू, त्रिवेणी साहू, देवकी साहू, सुशीला साहू, कविता साहू, द्रौपदी साहू, राधा, कांति, दुखिया बाई, नर्मदा, गीतांजलि, श्रद्दा, जय श्री, सुमित्रा, एवम  समस्त मोहल्ले वासीयों का योगदान रहा|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads