*गणेशोत्सव में उपहार वितरण की जगह दायित्व वितरण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गणेशोत्सव में उपहार वितरण की जगह दायित्व वितरण*

 *गणेशोत्सव में उपहार वितरण की जगह दायित्व वितरण*



आरंग

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर सभी जगह समाज सेवको द्वारा सामाजिक उत्थान का कार्य किया जा रहा है और जरूरतमंदों को उपहार दिया जा रहा है वही शिक्षक गोपाल शुक्ला द्वारा छात्र छात्राओं को दायित्व का वितरण किया जा रहा है उनके अनुसार एक व्यक्ति अकेले हर काम नहीं कर सकता पर हर कोई एक पवित्र काम कर दे तो समाज का उत्थान हो जाएगा। उनके द्वारा निम्न दायित्व को सभी के स्वेच्छानुसार प्रेषित किया गया। स्वच्छता का दायित्व, जल बचाओ का दायित्व, सर्व शिक्षा का दायित्व,  प्रकृति की सुरक्षा का दायित्व, स्वदेशी अपनाओ का दायित्व, मोबाइलहीन होने का दायित्व, सर्व सम्मान का दायित्व, समाज सुधार का दायित्व आदि अन्य दायित्वों का प्रेषण किया गया और सभी ने इन दायित्वों को पूरा करने का  वादा किया और जन जागरूकता के लिए शिक्षक को धन्यवाद प्रेषण किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads