*हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी छात्र सैनिकों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी छात्र सैनिकों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा*

 *हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी छात्र सैनिकों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा*



राजिम

 स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष्य में पं. रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम में संचालित एनसीसी यूनिट द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज की महिमा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।





भारतीय ध्वज "तिरंगा" राष्ट्र का प्रतीक है। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 02 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी, तिरंगा चित्रकला, तिरंगा यात्रा (रैली) आदि आयोजित की जा रही हैं। इसी तारतम्य में 27 छ ग बटालियन एनसीसी रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शासकीय रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम के सेंकड ऑफिसर सागर शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा शपथ ग्रहण से हुई। सभी ने भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पण का संकल्प लिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी हाथों में लहराते तिरंगे और दिलों में देशभक्ति की भावना लिए रैली में शामिल हुए। 'तिरंगा झंडा अमर रहे', 'भारत माता की जय' और वंदे मातरम्' जैसे जयघोष पूरे नगर में गूंजते रहे। रैली में शामिल विद्यार्थी तिरंगे के महत्व पर जागरूकता फैलाते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर भ्रमण के दौरान रैली गायत्री मंदिर चौक, नगर पंचायत, सुंदर लाल शर्मा चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का सहित अनेक शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि और नगरवासी भी शामिल हुए। रैली ने न केवल नगर में देशभक्ति का माहौल बनाया, बल्कि हर घर पर तिरंगा फहराने के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का एक जीवंत उदाहरण बनी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads