*कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कलम बंद-काम बंद आंदोलन सफल,राज्य के समस्त कार्यालयों में पसरा सन्नाटा*
*कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कलम बंद-काम बंद आंदोलन सफल,राज्य के समस्त कार्यालयों में पसरा सन्नाटा*
*आरंग...*
छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय इकाई के आह्वान पर एवं जिला ईकाई के निर्देशानुसार कलम बंद-काम बंद आंदोलन के द्वितीय चरण में राज्य समस्त कर्मचारियों के साथ ही विकास खंड आरंग के सभी कर्मचारी-अधिकारियों ने फेडरेशन के आह्वान पर एक दिवसीय अवकाश लेकर विकास खंड संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व मे रायपुर पंहुच कर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन स्थल इंडोर स्टेडियम मैदान मे आयोजित एक दिवसीय आंदोलन में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव एवं फेडरेशन के प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि कर्मचारी अधिकारीगण विधान सभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप जारी घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किए गए वायदे के अनुरूप राज्य के कर्मचारी-अधिकारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय दिनांक से महंगाई भत्ता प्रदान करने, पूर्व के लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को जी.पी.एफ. खाते में समायोजित करने, समस्त कर्मचारी-अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करने, वर्तमान में लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र के समान देय दिनांक से देने सहित अपने लंबित 11सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जिसके प्रथम चरण में विगत 16 जुलाई को इन्हीं लंबित मांगों को पूरा कराने राज्य के समस्त विकास खंड मुख्यालय/जिला मुख्यालयों में माननीय मुख्य मंत्री/मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया गया था। जिसके एक माह से भी अधिक समय हो जाने के पश्चात् भी कर्मचारियों के जायज़ मांगो पर शासन-प्रशासन स्तर पर कोई सकारात्मक पहल नही होने के चलते आज अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने कहा कि यदि अब भी शासन-प्रशासन द्वारा हमारी नैतिक व जायज मांगो की अनसुनी की जाती है तो आने वाले समय मे प्रांतीय इकाई की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कठोर निर्णय भी लिए जा सकते हैं। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन की होगी। आज के आयोजित धरना-प्रदर्शन मे आरंग ब्लॉक से तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से तहसील अध्यक्ष भूखन चंद्राकर, विकास खंड अध्यक्ष विजय चंद्राकर, सचिव प्रफुल्ल मांझी, छ.ग. व्याख्याता संघ से डी के. राहंगडाले, उप संयोजक टेपेन्द्र बैस, सचिव द्वय नितिन मिश्रा, एन.के. गिलहरे, संगठन सचिव राजकुमार नारंग, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार चंद्राकर, राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद टंडन, पटवारी संघ के सचिव राहुल जोशी, स्वास्थ्य संयोजक संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, पेंशनर फेडरेशन के संयोजक लक्ष्मण प्रसाद पनका, संतोष देवांगन, एस के उपरडे, अर्जुन राम कन्नौजे, जी आर मिरी, प्रह्लाद शर्मा, पीताम्बर दास मानिकपुरी, वेदप्रकाश पटेल, उत्तम दास जोगी सहित सैंकड़ो की संख्या में कर्मचारी-अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*ओंकार प्रसाद वर्मा (प्रवक्ता)*
*कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन*
*विकास खण्ड इकाई आरंग*


