भतीजे के दाह संस्कार कर वापस लौट रहे ग्राम जौंदा के कोटवार के मोटर साईकिल को रात मे रास्ते मे रोककर पुलिस लिखें कार सवार युवको ने तोड़ा लाइट व काटा वायर, 2 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे घर..... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भतीजे के दाह संस्कार कर वापस लौट रहे ग्राम जौंदा के कोटवार के मोटर साईकिल को रात मे रास्ते मे रोककर पुलिस लिखें कार सवार युवको ने तोड़ा लाइट व काटा वायर, 2 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे घर.....

 भतीजे के दाह संस्कार कर वापस लौट रहे ग्राम जौंदा के कोटवार के मोटर साईकिल को रात मे रास्ते मे रोककर  पुलिस लिखें कार सवार युवको ने तोड़ा लाइट व काटा वायर, 2 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे घर.....



नवापारा -राजिम 

मिली जानकारी अनुसार समीप परसदा से मंदलोर सड़क मार्ग के बिच रास्ते मे रात 8 बजे पुलिस लिखें कार मे सवार युवकों ने मोटर साईकिल रोक कर मोटर साईकिल का तोड़ा लाइट और काटा वायर।

यह घटना जौंदा के कोटवार के साथ हुआ 

ग्राम जौन्दा के कोटवार मनोज नारंग अपने मोटर साईकिल से अपने भतीजे के दाह संस्कार कर ग्राम बेलर से अपने घर जौन्दा आ रहे थे, तभी परसदा से मंदलोर के बिच जौन्दा आने वाले मोड़ पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार पुलिस लिखें कार मे सवार युवकों ने मोटर साईकिल को रोक कर लगे लाइट व वायर खींच दिया  जो कोटवार अकेले था यह देख बहुत ही घबरा गया था साथ ही रात लगभग 8 बजे अँधेरे मे कोटवार ऐसे अप्रिय घटना पर तुरंत अपने कोटवार साथियो को फोन पर सुचना दिए। और मोटरसाईंकिल चालू नहीं होने पर रात के अँधेरे मे पैदल 2 किलोमीटर चल अपने घर ग्राम जौन्दा पहुँचे, इस घटना के बारे मे आप  बीती को घर मे परिवार को बताने पर सभी घबरा गए व सभी कोटवार साथियो को सुचना किये। 

कोटवार ने बताया कि पुलिस लिखें कार सवार लोगो की मंसा क्या रहा जो रोक कर पहले मोटर साईकिल का लाइट फोडा... कही लूट पाट करने, मारपीट करने व कोई अनहोनी घटना को अंजाम देने की नियत से किया होगा....

ग्राम जौन्दा के कोटवार मनोज नारंग कोटवार संघ गोबरा नवापारा का अध्यक्ष भी है, अपने साथियों को सुचना देने पर उक्त कृत्य मे शामिल लोगो पर उचित कार्यवाही की मांग, प्रशासनिक उच्च अधिकारीयों को शिकायत करने की मनसा जाहिर किये।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads