एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से आरंग शहर के लगभग 5000 किसान धान नहीं बेच पायेंगे
एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से आरंग शहर के लगभग 5000 किसान धान नहीं बेच पायेंगे
आरंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्रिस्टेक पोर्टल में 80% ग्रामीण किसानों का पंजीयन हो रहा है लेकिन से शहरी क्षेत्र के किसानों का पंजीयन बिल्कुल ही नहीं हो पा रहा है।
प्रत्येक किसान का डिजीटल आई डी बनाकर शासकीय योजनाओं का लाभ देने के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये एग्रीस्टेक बेवसाइट की निर्धारित अवधि में वृद्धिकर 30 सितंबर तक किया गया है। इस पोर्टल में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों का पंजीयन हो रहा है और वहीं शहरी क्षेत्र के किसानों का पंजीयन का कोई आप्शन ही नहीं है। यदि इसी तरह प्रक्रिया चलता रहा तो आरंग नगर पालिका क्षेत्र के पांच हजार किसान धान बेचने से वंचित हो जावेंगे।
छग शासन के खाद्य मंत्रालय द्वारा इस पोर्टल में पंजीयत किसानों का ही धान खरीदी करने के फरमान जारी होने से आरंग शहर के 5000 किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पायेंगे ।
आरंग वृहताकार समिति में कुल 2160 किसान सदस्य है। आरंग समिति में ग्राम राटाक़ाट ,पारागांव, बेनीडीह भी शामिल है। जिसके कारण आरंग शहर को छोड़कर तीनों गांव के एग्रीटेक पोर्टल में 1270 ग्रामीण किसानों का पंजीयन हो चुका है।सूत्रों से पता चला है कि ग्रामीण क्षेत्र का 100% पंजीयन होने के बाद शहरी क्षेत्र का पंजीयन प्रारंभ होने की संभावना है।
