प्रगतिशील राष्ट्र में शिक्षा,साहित्य एवम शिक्षक की भूमिका सदैव वंदनीय रहेगी-- रोहित साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रगतिशील राष्ट्र में शिक्षा,साहित्य एवम शिक्षक की भूमिका सदैव वंदनीय रहेगी-- रोहित साहू

 प्रगतिशील राष्ट्र में शिक्षा,साहित्य एवम शिक्षक की भूमिका सदैव वंदनीय रहेगी-- रोहित साहू



‎(त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा का भव्य आयोजन,21 शिक्षक एवम 15 साहित्यकार सम्मानित हुए,



 विधायक रोहित साहू एवम  नंदनी ओंकार साहू ने साहित्य समिति राजिम को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की ) 


राजिम

त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम,नवापारा, जिला गरियाबंद (छ.ग.) पं. क्र.25298 के तत्वाधान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पुण्य स्मृति में एवम नंदनी ओंकार साहू सभापति जिला पंचायत गरियाबंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह2025"का गरिमामय आयोजन दिनाँक 07/09/2025,रविवार को राजिम भक्तिन माता मंदिर प्रांगण कौंदकेरा में किया गया




 जिसमें रायपुर,गरियाबंद एवम धमतरी जिला के"सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा चंदूलाल,संदीप शर्मा अध्यक्ष छ ग खाद्य आयोग,संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम,इंद्राणी नेहरू साहू,अध्यक्ष जनपद  पंचायत फिंगेश्वर,मकसुदन राम साहू बरीवाला,अध्यक्ष त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा,हरीश साहू अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर,नंदनी ओंकार साहू सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता मन्दिर समिति राजिम एवम राधिका मनोज यादव सरपंच ग्राम पंचायत कौंदकेरा के कर कमलों से हुआ|कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोमल सिंह साहू राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवम वरिष्ठ साहित्यकार राजिम ने समिति के उद्देश एवम कार्य गतिविधी पर प्रकाश डाला| उक्त समारोह में  शिक्षक शिरोमणि सम्मान 2025 

‎सम्मानित होने वाले सम्मानीय शिक्षकगण यादराम ध्रुव भेण्डरी यशवंत कुमार साहू राजिम गरियाबंद सुरेंद्र अग्निहोत्री कोसरंगी,महासमुंद श्री नोहर सिंह ठाकुर 

‎धमतरी श्री हरि राम साहू आलेखूंटा रायपुर श्री अनुज राम साहू भेल्वाडीह,रायपुर श्री मोहित कुमार मिश्रा कोमा,गरियाबंद सहित 15 शिक्षकों को विशेष शिक्षक सम्मान से समानित किया गया, साथ ही साथ 15 साहित्यकारों को साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया|

‎   कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए संयोजक ओंकार साहू एवम किशोर निर्मलकर  ने बताया है कि इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन,विशाल रक्त दान शिविर,विशाल नेत्र जाँच शिविर,वृक्षारोपण,साहित्य सम्मान के कार्यक्रम संपन्न हुआ ,इस अवसर पर  श्रीमती नंदनी ओंकार साहू जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में अञ्चल के शिक्षक शिक्षिकाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम साहित्यकार बहुतायत संख्या में उपस्थित होकर नंदनी ओंकार साहू की स्वस्थ एवम उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी| उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के विचारों एवम कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह का आयोजन समाज को सदैव प्रेरणा देती है, किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र में शिक्षक की भूमिका सदैव वंदनीय होती है| इस अवसर पर विधायक महोदय ने साहित्य समिति राजिम के लिए पचास हजार रुपये देने की अनुशंसा एवम घोषणा की साथ ही साथ कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नंदनी ओंकार साहू ने अपने मद से पचास हजार रुपये देने की घोषणा की| हरीश साहू अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर ने  साहित्य सदन हेतु एक कूलर देने की घोषणा की|कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा के समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य गण,तथा आयोजक मंच के तमाम कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा|कार्यक्रम संचालन श्रवण कुमार साहू, "प्रखर" एवम किशोर कुमार निर्मलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती नंदनी ओंकार साहू ने किया|

‎          

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads