मोर गाँव-मोर गौरव के तहत डीईओ रायपुर ने लिए बिरोदा में बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोर गाँव-मोर गौरव के तहत डीईओ रायपुर ने लिए बिरोदा में बैठक

 मोर गाँव-मोर गौरव के तहत डीईओ रायपुर ने लिए बिरोदा में बैठक 



अभनपुर /रायपुर 

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर रायपुर डॉ.गौरव  कुमार सिंह के निर्देश पर जिला स्तर के सभी अधिकारी प्रत्येक विकासखंड के एक गाँव को गोद लेकर उस गाँव में  शासन के सभी योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करवाना गाँव में आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया करवाना एवं गाँव के सभी लोगो को शतप्रतिशत साक्षर बनाना महिलाओं एवं बुजुर्गों को उनके सभी आवश्यकताओं का पात्रता के आधार पर सभी विभागों के सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने अभनपुर के ग्राम पंचायत बिरोदा को गोद लेकर गांव के सरपंच से लेकर समस्त पंचगणों एवं शिक्षक स्टाफ के साथ बैठक लेकर सचिव के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी दिए एवं वर्तमान में ग्राम बिरोदा के नागरिकों कौन-कौन से लाभ मिल रहे है इसके बारे में सूची तैयार करने के निर्देश दिए एवं किसी कारण से यदि कोई पात्र व्यक्ति वंचित है तो उसका कारण सहित जानकारी बनाकर देने के निर्देश दिए है साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारी को आपस में सामंजस्य बनाकर गांव के विकास के लिए बेहतर प्रयास करने की अपील किया गया मोर गांव -मोर गौरव के इस महत्त्वपूर्ण बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय , जिला नोडल अधिकारी डॉ.कामिनी बावनकर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर , हेमन्त कुमार साहू ब्लॉक नोडल अधिकारी ,विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण अभनपुर ,दीपक ध्रुवंशी सहायक नोडल अधिकारी अभनपुर ,सुरेश कुमार साहू प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा, सरपंच एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत बिरोदा ,सचिव बिरोदा सहित ग्राम के स्वयंसेवी शिक्षकगण,नई अँजोर स्वयंसेवी संस्था के युवा साथी उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads