कलेक्टर के ड्रीम प्रोजेक्ट पर जैन बंधुओं ने कराया न्योता भोज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलेक्टर के ड्रीम प्रोजेक्ट पर जैन बंधुओं ने कराया न्योता भोज

 कलेक्टर के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' पर  'धार शक्ति': ने   कराया 'न्योता भोज'



कलेक्टर के ड्रीम प्रोजेक्ट पर जैन बंधुओं ने कराया न्योता भोज 


आरंग

जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के  'ड्रीम प्रोजेक्ट' आओ खुशियाँ बाँटे को आगे बढ़ाते हुए, धार शक्ति मिष्ठान भंडार के संचालक  जैन बंधुओं ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने शासकीय प्राथमिक एवं पूर्वमाध्यमिक शाला, गुखेरा के 140 विद्यार्थियों के लिए एक विशेष 'न्योता भोज' का आयोजन किया, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।







आयोजन में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया भोज में जलेबी, नमकीन, मिल्क बिस्किट्स, और फल (केला) शामिल थे, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।

भोजन के साथ ही, बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से उन्हें एक विशेष उपहार लेखनी भी दिया गया। जो शिक्षा के प्रति उनके उत्साह को बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास था।

 इस आयोजन में  उपेंद्र जैन, डिम्पल जैन, कोमल जैन,निशा जैन  वरिष्ठ सदस्य उमेद जैन और उर्मिला जैन बच्चों की खुशी देखकर अभिभूत हुए।

बच्चों ने अनुशासन का परिचय देते हुए, भोजन से पहले भोजन मंत्र और सरस्वती वंदना का सामूहिक गान किया, जिससे पूरे परिसर में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक माहौल बन गया।

 

इस अवसर पर संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने जैन बंधुओं के इस कार्य की सराहना की।

शाला के प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव ने अपनी भावनाओं को कविता *खुशियों के भंडारे* के माध्यम से व्यक्त कर आभार किया। यह आयोजन इस बात को दर्शा पाने में सफल रहा की शासकीय योजनाओं को समाज के सहयोग से नई धार_ शक्ति मिल सकती है !इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक के के साहू ,वरिष्ठ शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे ,नोहर लाल यादव, घनश्याम साहू एवं मैडम फातिमा जांगड़े सहित मध्यान्ह महिला स्व सहायता समूह की उत्कृष्ट सहभागिता रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads