*भाजपा मंडल राजिम में SIR मतदाता सूची पुननिरीक्षण को लेकर कार्यशाला संपन्न*
*भाजपा मंडल राजिम में SIR मतदाता सूची पुननिरीक्षण को लेकर कार्यशाला संपन्न*
राजिम
भाजपा मंडल राजिम द्वारा गायत्री मंदिर राजिम के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गरियाबंद भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने एस आई आर कार्यशाला में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मतदाता सूची से अपात्र नाम हटने या मृतक के नाम कटने, स्थानांतरित या दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं।
इससे "एक व्यक्ति, एक वोट" के सिद्धांत को मजबूती मिलती है और चुनावी धोखाधड़ी रुकती है। चुनाव की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। अप्रवासी और घुस पैठिये गलत तरीके के अपने आपको मतदाता बना चुके है उनकी छटनी निहायत जरूरी है। सभी कार्यकर्ता विशेष रूप से अपने अपने मतदान केंद्रों के बीएलओ से संपर्क कर उनके कार्य में उनका सहयोग अवश्य करे 100 दिन का जो कार्ययोजना बना है ,बूथ के कार्यकर्ताओं को अपना जिम्मेदारी निभानी है जिसके लिए प्रत्येक बूथों में बी एल ए 2 की घोषणा किया गया है ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची के शुद्धि करण का कार्य करके लोकतंत्र को मजबूत करना है ताकि आने वाला समय में जनता को इसका लाभ मिलेगा कार्यकर्ताओं, कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने भी संबोधित किया,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने भी दिशा निर्देश स्वरूप महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया
मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा कि
राष्ट्र की सुरक्षा की दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, सटीक और समावेशी बनाना है। हम सभी भारतीयों और मतदाताओं को सजगता के साथ इसको सफल बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन भी किया
इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष नारायण साहू, महामंत्री जितेंद्र पेंडरिया,मंडल मंत्री लोकेश सोनी, राजेश परमार, मीना ध्रुव,आशीष शिंदे,देवकी साहू, राधे श्याम सोनी, श्यामलाल साहू, बादल साहू, युवराज साहू,यशवंत साहू, दीपक साहू, सुमन साहू, प्रेमलाल साहू, जीवन साहू, लीलाराम साहू, नंदूराम साहू, योगेश साहू, ईश्वर साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, दौलत भोसले, रोमन बंजारे, गोविंद पाल, गोविंद राम साहू, विजय सिंह ठाकुर, हेमंत साहू, शिवकुमार साहू, लिखम साहू, सत्यनारायण धीवर,मुकेश ध्रुव, लेखराम ध्रुव, यशवंत सेन, भूषण धीमर,विष्णु पटेल, राघवेंद्र ध्रुव, संतोष साहू एवं बूथ अध्यक्ष,बूथ सचिव,bla2 सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



