संकुल परसदा में हुवा प्राचार्य का भव्य स्वागत
संकुल परसदा में हुवा प्राचार्य का भव्य स्वागत
अभनपुर:
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसदा विद्या मंदिर में नवपदस्थ प्राचार्य सुश्री कल्पना तिवारी जी का संकुल समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल के नेतृत्व में संकुल परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसदा विद्या मंदिर के प्राचार्य कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संकुल की ओर से गुलदस्ता,श्रीफल व कलम भेंटकर व तिलकवन्दन कर प्राचार्य कल्पना तिवारी जी सम्मान किया गया।
वर्ष1998 से आप इसी विद्यालय में व्याख्याता (शिक्षाकर्मी वर्ग 1) के रूप पदस्थ हुए विगत 6 वर्षों से प्रभारी प्राचार्य का दायित्व आप संभाल रहे थे और उसी विद्यालय में प्राचार्य के रूप में पदोन्नत होना बड़े ही महत्व व गौरवपूर्ण बात है।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल द्वारा सभी को संबोधित किया गया तथा विद्यालय में शिक्षक विद्यार्थी उपस्थिति FLN के मापदंडों अनुसार आवश्यक स्तर सुधार स्वच्छता तम्बाकू मुक्त परिसर पर प्रकाश डाला गया प्राचार्य कल्पना तिवारी ने स्वागत समारोह आयोजन के लिए संकुल परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया व अपने कार्यकाल के बचे शेष 2 वर्षों में सभी के साथ मिलकर संकुल को नई ऊंचाइयों में ले जाने अनुशासित व कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया व सभी का मुँह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार कुर्रे उमेश कुमार साहू ललित मेश्राम ओमप्रकाश बघेल हरीश ठाकुर तृप्ति पंडा फकेश्वर राम साहू रिखिलाल साहू रीता तिवारी वीरेंद्र कुमार वर्मा देवचरण साहू कंचन साहू गायत्री बघेल नीति पाण्डेय पंकजा ठाकुर फातिमा बेगम नूतन तोमर मनोज कुमार भक्त कल्पना निषाद सहित संकुल के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

