*ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यस्मृति दिवस पर कार्यक्रम कर उनके बताए हुए आदर्शों को याद किया, मद्य निषेध संकल्प के तहत प्रतिज्ञा ली* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यस्मृति दिवस पर कार्यक्रम कर उनके बताए हुए आदर्शों को याद किया, मद्य निषेध संकल्प के तहत प्रतिज्ञा ली*

 *ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यस्मृति दिवस पर कार्यक्रम कर उनके बताए हुए आदर्शों को याद किया, मद्य निषेध संकल्प के तहत प्रतिज्ञा ली*



मण्डला

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा 30 जनवरी महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम किया गया।

यह कार्यक्रम बस स्टैंड के पीछे, ब्रह्माकुमारीज मार्ग,"विश्व शांति भवन" में हुआ। इस कार्यक्रम में मंडला जिला संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, संयुक्त अधिकारी भ्राता पीयूष पांडे एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।






इस अवसर में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यस्मृति दिवस पर उनकी फोटो में माल्यार्पण किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद मद्य निषेध संकल्प कार्यक्रम के तहत सभी ने नशा मुक्त रहने और दूसरों को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।


 इसके बाद ब्रह्माकुमारीज मार्ग बस स्टैंड के पीछे स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" से रैली निकाली गई, यह रैली स्थानीय सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, चिलमन चौक, उदय चौक होते हुए झूला पुल के नीचे गांधी जी कुटीर मैदान में संपन्न हुई।  


यहां पर सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भ्राता अशोक मर्सकोले, आईटी एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष भ्राता विवेक दुबे एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


 महात्मा गांधी जी के बलिदान और आदर्शों को याद करते हुए मौन श्रद्धान्जलि दी और उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया। उसके बाद सभी को मद्य निषेध संकल्प के तहत नशा न करने की सलाह दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads