अधेड़ युवक ने लगाई फांसी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अधेड़ युवक ने लगाई फांसी

फिंगेस्वर--फिंगेस्वर थाना छेत्र के जामगांव निवासी अमरीका साहू पिता गणेषु साहू उम्र 55 वर्ष ने जामगांव भेंड़री के सरहदी जंगल मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर सूचना लगते ही फिंगेस्वर पुलिस की टीम शव को पंचनामा कर प्राथमिक जांच में लगी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बीते दर्मियानी रात अपने घर से बिना बताए अचानक बाहर था।देर रात तक परिजन आस पास के जगहों में व परिजनों के यहां तलासते रहे कहि पता नही चला।आज तड़के सुबह मृतक का भतीजा अपने अन्य दो साथियों के साथ गाँव के समीप लगे जंगल मे खोजबीन कर ही रहा था कि जामगांव व भेंड़री के सरहद में नहर किनारे धनबोहार के पेड़ में मृतक अपने स्वयं के गमछे से फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला।जिसे देखते ही तत्काल ग्राम के सरपंच व कोटवार को सूचना देने उपरांत मौके पर पुहंची पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर विवेचना में लिया है।घटना स्थल में मृतक के शव के परीक्षण के दरमियान जेब से एक पर्ची बरामद किया है।उक्त मामले में मृतक के पुत्र लोकेश साहू ने कहा कि मृतक के द्वारा खेती किसानी करने बैंक से ऋण लिया हुवा था।लॉक डाऊन  के चलते क़िस्त अदा नही किये जाने से बैंक द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से मृतक मानसिक रूप से परेसान था।फिर हाल पुलिस इस घटना को लेकर जांच में लगी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads