आरंग से लगे नेशनल हाइवे पर ट्रक चालक से लूट करने वाले 3 आरोपी गए जेल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग से लगे नेशनल हाइवे पर ट्रक चालक से लूट करने वाले 3 आरोपी गए जेल


आरंग-आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रसनी के पास नेशनल हाईवे पर डरा-धमकाकर ट्रक चालक से लूट की घटना सामने आई है। आरंग पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात आरंग और ग्राम फरफौद के रहने वाले 3 युवकों को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुुसार प्रार्थी ट्रक चालक मदन मोहन दास संबलपुर से ट्रक क्रमांक OD 15 Q 5818 मे स्पंज आयरन भरकर रायपुुर के उरला आ रहा था। जिसके बाद गुरूवार की देर रात ग्राम रसनी के टोल प्लाजा के पास अज्ञात 3 लोग बलपूर्वक वाहन को रूकवाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगे। जिसके बाद वह डरकर 500 रूपए आरोपियों को दे दिया। रूपए देने के बाद ड्रायवर ने डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने पहुंचकर दो आरोपियों की पहचान कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरंग के रहने वाले गजेन्द्र उर्फ दीपक देवांगन (28) पिता जीवराखन, उमेश साहू पिता संतराम और फरफौद का रहने वाला युवक भूपेंद्र तिवारी (31) पिता डागेश्वर तिवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का पैसा बरामद कर लिया है। इस मामले में आरंग पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भा.द.वि. की धारा 294, 323, 34, 341, 384, और 506 के तक मामला दर्जकर न्यायालय में पेशकर दिया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads