अभनपुर के शिक्षक हेमन्त साहू अक्षय शिक्षा अलंकरण के लिए चयनित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर के शिक्षक हेमन्त साहू अक्षय शिक्षा अलंकरण के लिए चयनित

अभनपुर के शिक्षक हेमन्त साहू अक्षय शिक्षा अलंकरण के लिए चयनित

दीपक वर्मा
अभनपुर -राज्यस्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण समिति रायगढ़ जोकि प्रतिवर्ष राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को चयन कर सम्मानित किया जाता है।इस वर्ष चयन समिति से सतीश कुमार पांडेय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने शिक्षको की चयन सूची जारी किए है। जिसमें शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अभनपुर में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार साहू का नाम विभिन्न नवाचारी गतिविधि विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता व बच्चों का सर्वांगीण विकास इत्यादि माध्यमों से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने पर अक्षय शिक्षा सर्जक अलंकरण हेतु चयनित हुआ है। ज्ञात हो शिक्षक हेमंत बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। हर क्षेत्रों में इनके द्वारा किए नवाचारी गतिविधियों से बच्चों व विद्यालय को कई राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त हो चुका है।

वहीं 1.45वी पं. जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2017 भोपाल ,2. 25 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2018 अहमदाबाद  गुजरात,3.46 वीं पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी  रायपुर छत्तीसगढ़ हेतु चयन ,4. राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन बंगलौर व 107 इंडियन साइंस काँग्रेस बैंगलोर के लिए मॉडल चयन 5. 47 वीं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2019-20 के नेशनल हेतु प्रोजेक्ट मुंबई हेतु चयन जिला स्तरीय "उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान वेल विशर फाउनडेशन द्वारा '"छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2019 " से सम्मानित  हो चुके है।वहीं शिक्षक के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल,विकासखंड स्रोत समन्वयक भागीरथी बघेल सहित स्टाफ के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads