आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
*मांढर में मिले 9 कोरोना संक्रमित ,बढ़ते कोरोना संक्रमण से सांकरा सरपंच भी चिंतित*
सोमवार, 27 जुलाई 2020
Edit
मांढर में फूटा कोरोना विस्फोट 2 फेक्ट्री में श्रमिक,4 महिलाओ सहित 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव
*बढ़ते कोरोना संक्रमण से सांकरा सरपंच भी चिंतित*
*सरकारीं शराब दुकान बंद करने की मांग*
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
धरसीवां क्षेत्र के मांढर में एक साथ 9 लोगो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई,मांढर में एक साथ इतने पॉजिटिव पाए जाने के बाद आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच भी चिंतित हैं और अब उन्होंने सरकारी शराब दुकान भी बन्द करने की मांग की है।
बीएमओ श्रीमती एनके लकड़ा ने बताया कि मांढर में जिन 9 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें दो लोग जायसवाल निको स्टील प्लांट में काम करने वाले है कुल 4 महिलाएं ओर 5 पुरुष है सभी को मांढर से कोरोना के उपचार हेतु रायपुर एम्स सिफ्ट किया गया है अब कल उनके संपर्क में आये लोगो के सेम्पल लिए जाएंगे सोमबार को धरसीवां के देवरी एवं टेमरी से 73 लोगो के सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं।
इधर मांढर में इतनी संख्या में पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई पूरे गांव को सेनेटाइज कराया गया है और ग्रामीणो को सावधानी बरतने को कहा गया है।
*रायपुर बीरगांब लॉक डाउन के बाद शराब दुकानों में बेतहाशा भीड़,बन्द की मांग*
दूसरी तरफ जब से रायपुर ओर बीरगांब लॉक डाउन हुए हैं तभी से सांकरा मांढर की शराब दुकानों पर पियक्कड़ों की बेतहासा भीड़ जुटने लगी है इस दौरान सोशल डिस्टेंश का भी पालन नही हो रहा है,
ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच श्रीमती बर्षा प्रमोद शर्मा ने बताया कि आसपास के गांव में बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का विषय है रायपुर बीरगांब बन्द के बाद से सांकरा की सरकरीं शराब दुकान में बहुत भीड़ देखी जा रही है लेकिन कोई भी सोशल डिस्टेंश का पालन नही कर रहा है ऐंसे में जो पियक्कड़ संक्रमित क्षेत्र से शराब लेने आ रहे हैं उनसे ओर भी गांवो में एक दूसरे के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है इसलिए या तो पुलिस प्रशासन सरकारी शराब दुकानों में समुचित व्यवस्था कराएं या फिर शराब दुकान ही बन्द कर दें।
Previous article
Next article

