*पंचायत सचिव संघ आरंग ने 50 लाख रूपए की बीमा करने की मांग-आरंग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पंचायत सचिव संघ आरंग ने 50 लाख रूपए की बीमा करने की मांग-आरंग*

                           पंचायत सचिव संघ आरंग ने 50 लाख रूपए की बीमा करने की मांग
 
आरंग
जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत सचिव संघ ने मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को ग्राम पंचायत बैहार व बनचरौदा में माडल गौठान निर्माण कराकर जनपद पंचायत आरंग का नाम प्रदेश स्तर में गौरान्वित किए। इसके लिए सचिव संघ आरंग ने सीईओ किरण कुमार कौशिक को बैहार गौठान में गोबर से निर्मित गमला में पेड़ भेट कर बधाई दिया। साथ ही वैश्विक महामारी कोविड 19 से सचिव साथी शासन प्रशासन की दिशा निर्देशो का पालन करते हुये कोविड 19 से पंचायत स्तर पर प्रवासी मजदूरों व कोरोना पाजिटिव को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करने कोरोना वोरियर्स के रुप में अपने जान जोखिम में डालकर शासन प्रशासन के हर योजनाओ का अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे है। इसी कर्तव्य का पालन करते हुए संघ के एक सचिव साथी कोरोना पाजिटिव पाया है जोकि सचिव साथी व परिवार के लिए चिंता बना हुआ है। ऐसे स्थिति में सभी सचिवों का 50 लाख रूपये का बीमा करने की मांग किया। इन सबके अतिरिक्त 14वें वित्त की राशि भुगतान में अनुमति की अनिवार्यता को समाप्त करने, 14 वें वित्त योजना की राशि भुगतान डीएससी से करने व पी नोटिस बोर्ड सहित प्रिया सॉफ्ट एन्ट्री हेतु सचिवो को प्रशिक्षित करने, जिन सचिवों को पंचायत का अतिरिक्त प्रभार है उनके स्थान पर जनपद पंचायत में संलग्न सचिवों को प्रभार दिए जाने व सचिव को कार्यालय कार्य हेतु जनपद पंचायत में एक सुविधा युक्त कमरा आबंटन करने सहित जनपद पंचायत के परिसर के में स्थित बरगद पेड़ में सचिव संघ द्वारा चबूतरा निर्माण संबधित ज्ञापन सौपा। जिसे मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग द्वारा सभी मांगों को प्राथमिकता से पुरा करने का सहमति दिया गया। इस अवसर पर सचिव संघ आरंग के अध्यक्ष सतीश नारंग, सचिव कल्याण डहरिया, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका वर्मा, प्रवक्ता दाऊ लाल धीवर, मिडिया प्रभारी गंगाप्रसाद साहू, सलाहकार गिरधर साहू, मोहन साहू, चूड़ामणि चन्द्राकर, नील साहू, जगदीश भट्ट सहित संघ के कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads