*पंचायत की मांग के बाद शराब दूकान का शटर गिरा-मंदिरहसौद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पंचायत की मांग के बाद शराब दूकान का शटर गिरा-मंदिरहसौद*

                                    पंचायत की मांग के बाद शराब दूकान का शटर गिरा
 
आरंग
 तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण व इसकी चपेट में मन्दिरहसौद ग्राम के भी आ जाने से इसके और अधिक फैलाव की आशंका से भयभीत ग्रामवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर मन्दिरहसौद ग्राम पंचायत ने यहां स्थित शराब दूकान को बन्द करने की मांग बीते कल जिलाधीश व आरंग के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप की थी। इसके बाद कल शाम से शराब दूकान नहीं खुल रहा है लेकिन इस शराब दूकान को किसके आदेश पर बंद किया गया है और कब तक बंद रखा जायेगा इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पायी है। ज्ञातव्य हो कि रायपुर जिले में और खासकर रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले दिनोदिन बढ रहा है और इससे रायपुर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर-आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मन्दिरहसौद भी अछूता नहीं रह गया है। रायपुर के शराब दुकानों के बंद रहने की वजह से यहां स्थित शराब दूकान में दिन-रात पियक्कड़ों का रेला लगा रहता है जो सामाजिक दूरी व मास्क लगाने के नियम की धज्जियां उडा शराब लेने उमड़े रहते हैं। बीते दिनों लखौली शराब दूकान में रोजाना मन्दिरहसौद से आवाजाही कर काम करने वाले यहीं के निवासी एक युवक व उसके पश्चात यहीं के एक अन्य युवक को कोरोना पाजेटिव पाये जाने के बाद ग्राम में दहशत का वातावरण है। ग्रामीणों को आशंका है कि शराबदूकान में व्याप्त हालात के चलते कहीं पूरा मन्दिरहसौद ही कोरोना के चपेट में न आ जावे। इसी दहशत व हालात के मद्देनजर पंचायत ने शराब दूकान बंद कराने की मांग कल की थी। सरपंच रमा नोहर यादव ने बीते कल सौंपे ज्ञापन में अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के मन्दिरहसौद में बंद रहने की जानकारी देते हुते शराब दूकान को भी बतौर एहतियात बंद कराने की मांग की थी। क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने पंचायत की अपने सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता की प्रशंसा करते ऐसे अन्य पंचायतों व निगमों से भी इसी तरह जागरूकता दिखलाने की अपेक्षा करते हुये कहा है कि न केवल मन्दिरहसौद वरन् पूरे प्रदेश में शराब दूकानधारी जिन-जिन ग्रामों व शहरों में कोविड 19 के मामले हैं वहां सहित आसपास के 30 किलोमीटर के भीतर स्थित शराब दूकानों को कोविड19 के मामले रहते तक व्यापक जन व सामाजिक हित में  फिलहाल पूर्ण शराबबंदी का वादा करनेवाली सरकार को स्वय पहल कर बंद करवा देना चाहिये।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads