आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
नगर प्रशासन
*राम भक्त को श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति की गई भेट ---गोबरा नवापारा नगर*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
रामभक्त को श्रीलक्ष्मी नारायण की मूर्ति की गई भेट
गोबरा नवापारा नगर
अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन अवसर पर रामभक्त को लक्ष्मीनारायण की मूर्ति भेंट किया गया। नगर के वार्ड नं 6 के युवा पार्षद योगेन्द्र कंसारी ने स्टेशन पारा कसेर पारा स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित किया गया।
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि के भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड नं.06 के पार्षद योगेंद्र कंसारी द्वारा कंसारी समाज के वरिष्ठ सदस्य धरमराज कंसारी को पीतल धातु से निर्मित शेष सैय्या पर विराजित श्रीलक्ष्मीनारायण की मूर्ति भेंट की गई। इसके साथ ही पार्षद योगेन्द्र कंसारी व्दारा अपने ही वार्ड में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर द्वीप प्रज्वलित किया गया एवं ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कलिदान कंसारी, रमेश कंसारी, पूजा कंसारी, रमेश कंसारी, पोषण कंसारी, चंदू कंसारी, हर्षा रमेश कंसारी, हेमलाल कंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सम्मिलित हुए।
Previous article
Next article

