आंचलिक खबरें
कोरोना
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*हलषस्ठी पर्व महिलाओ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया--नवागांव*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
हलषस्ठी पर्व महिलाओ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया--नवागांव
गोबरा नवापारा नगर
नवापारा नगर से समीप ग्राम नवागांव (ल ) में हलषस्ठी का पावन पर्व माताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस बीच माताओं के द्वारा संतान की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम स्थल में ग्राम पंचायत नवागांव (ल )के सरपंच भागवत साहू के द्वारा सभी माताओं को मास्क का वितरण किया गया। ग्राम के रावणभाठा स्थित बाजार चौक में ग्राम की माताओं ने सगरी बनाकर उसकी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमती देवकी दुबे के श्री मुख से कमरछठ की कथा सुनाई गई। हलषस्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कमला साहू जनपद सदस्य ,श्रीमती छबीली साहू उपसरपंच, अंजनी साहू, देवेश्वरी साहू, कांति साहू ,अन्नू साहू ,अन्नपूर्णा वर्मा ,त्रिवेणी, द्रोपदी, चेतन ध्रुव ,भारती ,पार्वती साहू भूतपूर्व सरपंच सहित अनेक माताएं उपस्थित थी।
Previous article
Next article
