आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*सौभाग्यवती माताओं ने उपवास रख किया सगरी पूजा---गोबरा नवापारा नगर*
रविवार, 9 अगस्त 2020
Edit
सौभाग्यवती माताओं ने उपवास रख किया सगरी पूजा
गोबरा नवापारा सौभाग्यवती माताओं ने उपवास रखकर सगरी की पूजा अर्चना कर पुत्र की लंबी आयु की कामना किया आज के दिन का बड़ा ही महत्व माना जाता है आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जयंती के अवसर पर हलहलषष्ठी पर्व मनाई जाती है इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां संतान प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं यह व्रत बलराम जी की तरह बलशाली पुत्र की प्राप्ति के लिए भी किया जाना माना जाता है छत्तीसगढ़ में भादो के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठी पर्व मनाने की परंपरा है इस पर्व को गांव-गांव में कमर छठ के नाम से जाना जाता है षष्ठी माता की पूजा कर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र एवं समृद्धि की कामना को लेकर व्रत किया गया ! पूजा अर्चना में बिना हल जोते उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों का भोग लगाया गया पूजा के दौरान महिलाएं पसहर चावल को पकाकर भोग लगाएं और इसी चावल का सेवन करके व्रत को तोड़ती हैं इस व्रत पर भैंस के दूध दही घी का बड़ा ही महत्व माना गया है पूजा के दौरान भैस के दूध दही और घी का उपयोग किया गया !
Previous article
Next article
