*राजिम कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज 9 अगस्त क्रांति दिवस मनाया--राजिम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजिम कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज 9 अगस्त क्रांति दिवस मनाया--राजिम*

राजिम कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज 9 अगस्त क्रांति दिवस पर महापुरुषों को किया नमन 

 राजिम
राजिम के पं.श्यामाचरण शुक्ल चौक पर आज कांग्रेस सेवादल  के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया । वहीं तिलक चंदन कर चौक पर स्थित पं. श्यामाचरण शुक्ल की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया ।आज का दिन विशेष रुप से ऐतिहासिक होने के कारण यह आयोजन किया गया ।इस आयोजन में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को याद कर उनके विचारों के अनुरूप स्वयं अपनाने का संकल्प लिया गया ।इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार साहू नगर प्रमुख राजिम, साधुराम निषाद, मनोज, गुलाब पटेल, मधुसूदन साहू, गिरीश राजानी, विक्रम सोनी, राम कुमार गोस्वामी सहित और भी सेवादल कार्यकर्ता उपस्थिति थे l
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads