*शिवसेना ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन---आरंग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शिवसेना ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन---आरंग*

शिवसेना ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

शिवसेना जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख के नेतृत्व मे  गणेश उत्सव के संबंध में दिए गए निर्देशों  पर पुनः विचार कर संशोधन करने की माँग को लेकर शिवसेना ने ज्ञापन सौंपा

आरंग
शिवसेना जिलासचिव प्रफुल्ल साहू ने बताया कि शासन के तरफ से गणेश उत्सव के संबंध में दिनांक 29/07/2020 को 26 बिंदुओं का निर्देश जारी किया गया है | नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जो निर्देश जारी किया गया है 8,12,13 बिंदुओं पर शिवसेना रायपुर जिला इकाई को आपत्ति है |  बिंदु 12 में उल्लेखित किया गया है कि *यदि कोई भी व्यक्ति मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने पर संक्रमित हो जाता है तो इलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति एवं समिति द्वारा किया जाएगा* | यह निर्देश हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है|
अवगत होगा कि शासन द्वारा संचालित शराब दुकानों मैं सोशल डिस्टेंस का पालन ना करा कर शराब बिक्री की जा रही है  इस स्थिति में शराब दुकान में जाने पर कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो क्या उसके इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार/ शराब दुकान द्वारा वहन किया  जा रहा है | 
साथ ही बिंदु 13 में निर्देशित किया गया है उक्त क्षेत्र कंटेनमेंट  जोन घोषित होता है तो तत्काल पूजा समाप्त की जाएगी,  यह निर्देश भी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा तथा हिंदू मान्यताओं के विपरीत है| बिंदु 8 में निर्देशित किया गया है कि समिति द्वारा 4 सीसीटीवी कैमरा लगाया  जाए जबकि कई गणेश समितियां सीसीटीवी लगाने में सक्षम नहीं है यदि सीसीटीवी कैमरा लगाने से ही संक्रमित व्यक्ति की पहचान हो जाती तो शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं जिसके बावजूद  भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है |उन्होंने कहा कि आपके द्वारा गणेश उत्सव के संबंध में  जारी किए गए निर्देशों से कहीं ना कहीं हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है उसको ध्यान में रखते हुए निम्न 8,12,13 बिंदुओं में तत्काल संशोधन करने का मांग किया गया
ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रुप से एच् एन सिंहजी , शशांक देखमुख जी , राहुल सोनवानी, प्रफुल साहू ,,राज वर्मा , नेहा तिवारी , मो. आकिब , परमानंद वर्मा ,, कैलाश साहू , विक्की निषाद , विक्की निर्मलकर , सूरज गुप्ता , साई प्रजापति , एवम अन्य शिवसैनिक उपस्तिथ थे*
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads