भ्रष्टाचार
*लोन चुकाकर भी ऋणी है किसान, पीएनबी का अनोखा हिसाब,श्रीराम रिक्वरी एजेंसी ने ऋणी और बैंक दोनो को लगाया चूना*
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020
Edit
लोन चुकाकर भी ऋणी है किसान, पीएनबी का अनोखा हिसाब
श्रीराम रिक्वरी एजेंसी ने ऋणी और बैंक दोनो को लगाया चूना
अजीत सिंह,बिलासपुर
अब राष्ट्रीयकृत बैंक ने भी लोन रिक्वरी का काम निजी रिक्वरी एजेंसी को दे दिया है। एक तरफ निजी रिक्वरी एजेंसी ऋणी व्यक्ति व बैंक के बीच के संबंध को खराब करती है। दुसरी तरफ ऋणी व्यक्ति के साथ धोखे भी बढ़ रहे है। लैलुुगाां थाना जिला रायगढ़ को आंनद राम भगत पिता स्व. दादुराम भगत जाति उरांव ग्राम रूपडेगा ने शिकायत करके बताया की उसने पीएनबी बैंक से वर्ष 2016 में ट्रैक्टर लोन लिया और ऋण की अदायगी कर रहा था। किश्त अनियमत होने के कारण श्रीराम इंटरप्राईजेस का एजेंट वसूली के लिए सीधा घर आने लगा और उसने 2 लाख रुपये लिए और रसीद भी दी। 27 सितबंर 2016 को पुरा ऋण पट गया। एनओसी मांगने पर बाद में दुंगा कहा गया। ऋणी आंनद भी कुछ दिन बाद इस प्रकरण को भूल गया किन्तु इस बीच 11 सितंबर 2020 को पीएनबी लैलुगां का मैनेजर एक अन्य रिक्वरी एजेंसी के साथ ट्रैक्टर जब्त करने पहुंचा। पीड़ित ने गांव के लोगो को एकत्र कर अपनी समस्या बताई रसीद दिखाई तब रिक्वरी वाले लोग चले गए किन्तु समय-समय पर फोन के माध्यम से लोन रिक्वरी के दबाव बनाया जाता है। किसान का कहना है कि बैंक रिक्वरी का काम किसी एजेंसी को क्यों दे देती है ? और यदि बैंक का एजेंसी से अनुबंध खत्म हो जाता है तो एजेंसी के पास रसीद क्यों रहती है ऐसा भी पता चल रहा है कि श्रीराम ईंटरप्राईजेस ने रायगढ़ में दर्जन भर लोगो से रिक्वरी की किश्त वसूल की है और बैंक में जमा नही की। किसान धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है, और बैंक खामोश बैठा है।
Previous article
Next article
