*छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा राशि दी -जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा राशि दी -जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव*

 छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा राशि दी -जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव




एक नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत करें राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ राज्य को मिला 9 हजार करोड़ की सौगात

नगरी

विश्वव्यापी कोरोना महामारी काल में केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को धान खरीदी के लिए एक बड़ी राशि मंजूरी देकर प्रदेश के किसानों को खुशियों की सौगात दी है। उपरोक्त कथन हैं आदिवासी  नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव का। उन्होंने केन्द्र सरकार का शुक्रिया एवं प्रदेशवासियों व किसानों को बधाई देते हुए बताया कि नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा खरीफ फसल के धान खरीदी करने लिए नौ हजार करोड़ रूपये की राशि मंजूर किये हैं।जिसकी शुरुवात 1 नवम्बर से करने की मांग राज्य सरकार से जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने की है।

इस बार राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल की बजाये 20 क्विंटल धान खरीदी करे। पिछले वर्ष किसानों के रकबा भी घटा दिया था। इस वर्ष भी योजनाबद्ध तरीके से रकबा घटाने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है।

जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहां कि पिछली धान खरीदी की किश्त की बकाया राशि अभी तक अप्राप्त है। इस बार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे और धान की पुरी राशि 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त राशि तत्काल भुगतान करें।साथ ही जैसा कि कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश के किसानों के साथ वादा किया था कि दो वर्ष का पिछला बोनस राशि का भुगतान वो सत्ता में आते ही करेंगे वह भी वादा कांग्रेस सरकार निभाये और किसानों के खाते में तत्काल बोनस की राशि जमा कराये।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में पचहस्तर फीसदी धान का उत्पादन किया जाता है। इस कारण प्रदेश के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है कि वह अपने धान फसल के उत्पादन के अनुसार सुकुन से उचित मूल्य में भी बेंच सकते हैं। भाजपा नेत्री अनीता ध्रुव ने खरीफ फसल धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को सबसे अधिक राशि नौ हजार करोड़ रूपये देकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम किरदार निभाया है और प्रदेश के सभी किसानों भाईयों की ओर से केन्द्र सरकार व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads