*कांग्रेस पार्टी के किसान सम्मेलन मे किसानों ने वर्चुअल रैली में लिया भाग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेस पार्टी के किसान सम्मेलन मे किसानों ने वर्चुअल रैली में लिया भाग*

 कांग्रेस पार्टी के किसान सम्मेलन मे किसानों ने वर्चुअल रैली में लिया भाग




देवभोग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रदेश के सभी ब्लाकों में किसानों का वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ब्लाक मुख्यालय देवभोग में भी स्थानीय गांधी चौक में वर्चुअल रैली आयोजन किया गया,इस रैली को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा संबोधित किया गया। वर्चुअल रैली के समर्थन क्षेत्र में भारी संख्या में किसान एवं काँग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन रहा हैं। जिसमें केंद्र सरकार के कृषि विधेयक क़ानून का पुरजोर विरोध करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसीयों द्वारा लगातार इस बिल का विरोध प्रदर्शन जारी हैं।




 इस कार्यक्रम में कांग्रेस के छवि विधायक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सम्मिलित हुए। वर्चुअल रैली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी क्षेत्र से निश्चित संख्या मे किसानों की उपस्थिति हेतु बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। इस रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,अरुण सोनवानी,धनसिंह मरकाम,महेश बघेल,जी.सी. अवस्थी,राजकुमार प्रधान,उमेश डोंगरे,तरुण नागेश,जयसन नागेश,नवीन सेन,नंदकुमार बघेल , महेंद्र नेताम , समेत किसान एवं सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads