सूखा राशन वितरित
सूखा राशन वितरित
किरवई,,
संत कवि पवन दीवान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में संलग्न पूर्व माध्यमिक विभाग में सूखा राशन वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक भीखम ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में मध्यान भोजन बंद है इसकी एवज में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को सूखा राशन जिसके तहत चावल, दाल, तेल, आचार एवं सोया बड़ी वितरित करने का आदेश जारी किया गया है इसी के तहत हमारी संस्था में अध्ययनरत 80 विद्यार्थियों को सूखा राशन का पैकेट बनाकर पालकों के माध्यम से वितरित किया गया। वही सुख राशन के तहत प्रति विद्यार्थी को 7.56 किलोग्राम चावल 151.2 ग्राम दाल 60 ग्राम अचार 7.56ग्राम बड़ी 40 ग्राम तेल एवं 48 ग्राम नमक 11 अगस्त से 31 अक्टूबर तक के लिए सूखा राशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था प्राचार्य प्रफुल्ल दुबे, संकुल समन्वयक सुरेश गुप्ता, मध्यान भोजन प्रभारी शिक्षक चंद्रशेखर रात्रे, उपस्थित थे। संस्था प्राचार्य प्रफुल्ल दुबे ने सभी पालकों से अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास में जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया एवं प्रतिदिन विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने के लिए मोबाइल प्रदान करने का आग्रह किया गया।
