इंदिरा गांधी की 103 वीं जयती मनाई
इंदिरा गांधी की 103 वीं जयती मनाई
आरंग
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 103 वीं जंयती कैबिनेट मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में प्रदेेश व जिला कांग्रेस कमेटी की निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी आरंग के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी को उनके दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल, देश हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री पद पर लंबे अवधि के दौरान उन्होंने अनेको ऐतिहासिक निर्णय लिये जिसमें बैंको को राष्ट्रीयकरण, प्रिवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितक्रांति कार्यक्रम प्रमुख रहा। 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों को, पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को ऊंचा उठाना प्रमुख ध्येय था। श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वागीण उन्नति, विकास, खुशहाली और देश में एकता बनाये रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। इन्ही आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता और अखण्डता टिकी हुई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत प्रतिनिधि मोहन साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दूल कादिर गोरी, पार्षद व जोन अध्यक्ष दीपक चन्द्राकर, पार्षद शरद गुप्ता, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, सदाराम जलक्षत्री, बिजेन्द्र लोधी, राजेश्वरी साहू, गौरव चन्द्राकर, देवशरण साहू, प्रदुम्मन शर्मा, आलोक शर्मा, सादिक बैलम, अनिस चैहान, ललित चन्द्राकर, लक्ष्मीनारायण लोधी, भारती देवांगन, मीना सोनी, भरत लोधी, उपेन्द्र साहू, मोहन लाल साहू, मो. अमन रजा, निजाम खान, देवचरण देशलहरे, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
