2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य - नारायण कुर्रे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य - नारायण कुर्रे

 2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य - नारायण कुर्रे



आरंग

 जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ इंका नेता नारायण कुर्रे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस के भुपेश बघेल सरकार ने किसान, मजदुर, ग्रामीण, वनवासी सहित सभी वर्गो से किया गया वायदा निभाया है। सरकार चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये सभी वायदे पूरा करने के संकल्प के साथ काम कर रही है पूरे देश मे छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां 2500 रु. क्विंटल मे धान खरीदा जा रहा है, किसानो के हित और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री कुर्रे ने कहा तेंदूपत्ता संग्राहको को 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा का भुगतान किया जा रहा है। वनवासियो को उनके सभी तरह के वनोपज का उचित दाम देकर कांग्रेस सरकार ने उन्हे आर्थिक रूप से मजबुत करने का काम किया है। गौवंश की संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने गौठान का निर्माण करवाया है और लगातार गौठान का निर्माण किया जा रहा है इससे ग्रामों में रोजगार का सृजन हो रहा है और गांव आत्मनिर्भर हो रहे हैं। गोबर की खरीदी से किसान व गौ पालको को आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहे है, श्री कुर्रे ने आगे कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ लगातार विकास की नई ऊंचाईयो की इमारत गढ़ रहा है, कोरोना काल मे भी भुपेश सरकार ने लाखो लोगो को रोजगार मुहैया करवाया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads