अभनपुर के समीप केन्द्री ग्राम में एक ही परिवार के 5 लोगो का मिला घर मे शव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर के समीप केन्द्री ग्राम में एक ही परिवार के 5 लोगो का मिला घर मे शव

अभनपुर के समीप केन्द्री ग्राम में एक ही परिवार के 5 लोगो का मिला घर मे शव 





अभनपुर

 अभनपुर थाना अंतर्गत ग्राम केन्द्री में  एक ही परिवार के पति, पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए हैं। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। घर के मुखिया कमलेश साहू  फांसी पर लटका मिला है। वही पति, पत्नी, मां और दो बच्चे  अपने बिस्तर में मृत पाए गए हैं।  अभनपुर से दिल को झकझोर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभनपुर के  ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव घर मे  मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके के लिए अभनपुर थाना पुलिस ,राखी थाना पुलिस और रायपुर एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल,और नगर निरीक्षक त्रिपाठी  मौका स्थल पर पहुचे।जानकारी के मुताबिक घटना अभनपुर थाना के केन्द्री गांव की है कमलेश साहू (32) का शव आज सुबह उसके मकान के कमरे में झूलता हुआ मिला है।

वहीं मकान के दूसरे कमरे में मृतक की मां, पत्नी और दो बच्चों का भी शव  पर मिला है। सूचना के बाद घटना स्थल के लिए पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम निकल चुकी है।

वहीं एक ही मकान में पांच लोगों के शव मिलने से पूरे अभनपुर क्षेत्र में दहशत मच गई है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़ कर भी देख रही है, जिस तरह से पांच लोगों के शव कमरों में मिला है।


इससे संदेह जताया जा रहा है कि हो सकता है पहले चार लोगों की हत्या की गई होगी, उसके बाद खुद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल जांच जारी है। डायल 112 को फोन कर इस घटना की सूचना दी गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये आत्महत्या या हत्या है। पुलिस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads