लोहे का धारदार बड़ा छुरा लहराकर लोंगो को भयोपरद करने वाला आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

लोहे का धारदार बड़ा छुरा लहराकर लोंगो को भयोपरद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लोहे का धारदार बड़ा छुरा लहराकर लोंगो को भयोपरद करने वाला आरोपी गिरफ्तार



 गुंडा बदमाश आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार


आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का बड़ा छुरा बरामद



सिटी कोतवाली गरियाबंद की बड़ी कार्यवाही

गरियाबंद

  मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद अन्तर्गत् ग्राम हरदी का है जहां के निवासी झमेश उर्फ झमेंश्वर ध्रुव के द्वारा अनेन साहू के किराना दुकान के सामने सार्वजनिक मार्ग पर लोगों को धारदार लोहे के बड़ा छुरा लहराकर धमकी चमकी करने के संबंध मे मुखबिर सूचना पर देहात भ्रमण में निकले पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा थाना प्रभारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी जिसके बाद *पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण* मे मौके पर ही आरोपी को धारदार हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर *25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

       उल्लेखनीय बात यह है कि आरोपी झमेश उर्फ झमेश्वर ध्रुव थाना गरियाबंद का गुंडा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना गरियाबंद में कई संगीन अपराध दर्ज है, पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल से चर्चा करने पर आगे इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहने तथा आगामी त्यौहारों को देखते हुए किसी भी अपराधी/ गुंडा बदमाशों को नही बक्शा जाएगा एवं हुडदंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए समस्त थाना प्रभारी को दिशा निर्देश देना बताये हैं।


 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक विकास बघेल, प्र0आर0 कुबेर बंजारे, जितेंद्र कंवर, गौतम साहू  आरक्षक योगेश ठाकुर, रविशंकर सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपी:-

झमेश उर्फ झमेश्वर ध्रुव पिता आशाराम उम्र 25 साल वार्ड नं 02 महावीर पारा हरदी थाना व जिला गरियाबंद 


जप्त हथियार

01नग लोहे का धारदार बड़ा छुरा

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads