ऐसी वारदात जो पति ने डंडों से पीटकर अपनी पत्नी की जान ले ली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ऐसी वारदात जो पति ने डंडों से पीटकर अपनी पत्नी की जान ले ली

ऐसी वारदात जो पति ने डंडों से पीटकर अपनी पत्नी की जान ले ली


गरियाबंद

गरियाबंद में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसका कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे महज खाना बनाने में हुई देरी की वजह से पति ने डंडों से पीटकर अपनी पत्नी की जान ले ली घटना पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम टूइयांमुड़ा की है । महत्वपूर्ण बात यह है कि पति पत्नी के 6 बच्चे हैं पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अब पति जेल चला जाएगा इन बच्चों का पालन अब कौन करेगा यह बड़ा सवाल है 




  जिले में अपराधों में वैसे तो बीते कुछ समय में कमी आई है मगर घरेलू हिंसा की घटनाओं में वृद्धि भी हुई है घरेलू हिंसा कभी - कभी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि हत्या जैसी घटनाएं भी हो जाती है बीती शाम जी ऐसा ही कुछ हुआ पांडुका थाना और गरियाबंद थाना की सीमा पर बसा ग्राम टूया मुड़ा का एक कमार समुदाय का व्यक्ति जब दोपहर को घर पहुंचा तो पत्नी ने खाना नहीं बनाया था पत्नी रुकमणी बाई से नाराज पति इतना अधिक क्रोधित हुआ कि उसने घर में रखे डंडे से पत्नी पर हाथ पैर तथा शहर में कई वार किए जिसके बाद पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । पति ने पुलिस को बताया कि उसे किसी कार्य से जंगल जाना था भोजन नहीं बनने के चलते उसे जंगल जाने में देर हो रही थी जिससे वहां बेहद नाराज था




 थाना प्रभारी बसंत बघेल को जब देर रात घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने होशियारी से काम लिया और देर रात ही दबिश देकर पुलिस की कार्यवाही की जिसके बाद आज सुबह लाश का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads