फेक्ट्री के अंदर महिला श्रमिक को ट्रक ने मारी टक्कर,महिला गंभीर
फेक्ट्री के अंदर महिला श्रमिक को ट्रक ने मारी टक्कर,महिला गंभीर
फेक्ट्री सूत्रों ने की घटना की पुष्टि,पुलिस को नही घटना की जानकारी
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
सोमबार की शाम सिलतरा के जायसवाल निको स्टील प्लांट के गेट नम्बर 4 के अंदर एक महिला श्रमिक को ट्रक ने टक्कर मार दी लेकिन इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नही है तब इसे कन्फर्म करने फेक्ट्री सूत्रों से संपर्क किया से फेक्ट्री सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शाम को हुई है जिसमे महिला के पैर में चोट आई है और उसका इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटिल में कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला श्रमिक का नाम अंजनी साहू है ,फेक्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला श्रमिक अंजनी साहू सिलतरा की निवासी है वह ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम को अपने घर वापस जाने लगी तभी तभी फेक्ट्री में एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी घटना में अंजनी साहू गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हके प्रबन्धन ने तुरन्त रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल भेजकर भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है उनकी हालत केंसी है इस बारे में अधिक जानकारी नही मिल सकी है।
इधर इस घटना की खबर को कन्फर्म करने जब पुलिस से संपर्क किया तो उन्होने उन्हके ऐंसी किसी भी घटना की कोई जानकारी नही होने की बात कही।
फेक्ट्री के अंदर घटना चिंता का विषय
क्या मालवाहक वाहनों की रफ्तार फेक्ट्रियो के अंदर भी अनियंत्रित रहती है जो वह एक महिला श्रमिक को देख ट्रक नियंत्रित नही कर पाए ओर उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी की वह हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है आख़िर कौन है इस सबका जिम्मेदार क्या ऐंसी घटनाओं की कभी पुनरावृति न हो इसके लिए कोई कारगर उपाय होंगे।

