शिक्षाकर्मी युग समाप्त हुआ लेकिन सहायक शिक्षकों की अब भी कई समस्याएं: जितेंद्र सिन्हा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिक्षाकर्मी युग समाप्त हुआ लेकिन सहायक शिक्षकों की अब भी कई समस्याएं: जितेंद्र सिन्हा

 शिक्षाकर्मी युग समाप्त हुआ लेकिन सहायक शिक्षकों की अब भी कई समस्याएं: जितेंद्र सिन्हा

   


अभनपुर

      01 नवम्बर से शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी युग का समापन हो गया। 01 जुलाई 2018 को पहली बार लगभग एक लाख 7 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन हुआ था। बचे हुए शिक्षाकर्मियों का 1 नवंबर को संविलियन का फैसला लिया गया। इसके साथ ही अब शिक्षाकर्मी युग का लगभग खात्मा हो गया। लेकिन दूसरी ओर विसंगति भी सामने आ रहा है जिसका हल होना आवश्यक है।



        छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के *प्रदेश सहायक शिक्षक प्रभारी जितेंद्र सिन्हा* ने बताया कि 1 नवम्बर से शिक्षाकर्मी युग का समापन तो हो रहा है लेकिन इससे शिक्षा जगत की नींव कहे जाने वाले प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षकों को कोई आर्थिक लाभ नही मिल रहा है, सहायक शिक्षक पिछले 23 वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे है और उन्हें न पदोन्नति मिली है और न ही क्रमोन्नति का लाभ मिल पाया है। इसका कारण वर्ग 1 और 2 के बीच तो वेतन समतुल्य है लेकिन वर्ग 2 और 3 के बीच वेतन का अंतर 12 से 15 हजार है। जिसका सहायक शिक्षकों को प्रति माह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

                 सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति की स्वीकारोक्ति कई मौकों पर प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी मीडिया के माध्यम से दे चुके है साथ ही अपने चुनावी घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने का वादा को भी शामिल किये थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads