राज्य स्थापना दिवस से ग्राम पंचायत सोंडरा व मूरा में भी शुरू हुई गोबर खरीदी
राज्य स्थापना दिवस से ग्राम पंचायत सोंडरा व मूरा में भी शुरू हुई गोबर खरीदी
जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम पंचायत सोंडरा व मूरा गौठान में भी गोबर खरीदी शुरू होने से गौपालकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत मूरा में कार्यक्रम में मुख्य रूप श्रीमती सोना वर्मा जिला पंचायत सदस्य रायपुर एव देवव्रत नायक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि तिल्दा ने गोबर खरीदी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में टिकेश्वर मनहरे जनपद उपाध्यक्ष तिल्दा,श्रीमती कंचन टोकेन्द्र गायकवाड़ सभापति जनपद पंचायत तिल्दा,श्रीमती नुतन ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत मूरा,सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कोशले,संतोष वर्मा अध्यक्ष गौठान समिति मूरा श्रीमती पुष्पा साहू उपसरपंच मूरा,एडीओ कुलदीप रॉबिन नोडल अधिकारी गौठान,चन्द्रशेखर वर्मा सचिव ग्राम पंचायत मूरा,लकेश्वर कोशले,पंचगण अश्वनी बाधे ,फेकू वर्मा ,डेलू पाल , दुर्गेश्वरी वर्मा ,कांति वर्मा , गेशा सोनवानी ,पंच प्रतिनिधि जितेंद्र सारथी रेशम वर्मा आदि उपस्थित थे।
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गौठान में गोबर खरीदी सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के गोधन न्याय योजना के महिलाओं को रोजगार और लाभ मिल रहा है साथ ही प्रथम दिन गौठान में गोबर की खरीदी 9 क्विंटल लिया गया है ।
सांकरा निको में भी गौठान शुरू
इधर धरसीवां की ग्राम पंचायत सांकरा निको में भी गौठान का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


