विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हेतु मापदंड शिथिल करने सौंपा ज्ञापन
विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हेतु मापदंड शिथिल करने सौंपा ज्ञापन
अभनपुर .
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अंबिका कोसले के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा। पेंशन योजना को शिथिल किया जाए जिससे अधिकांश लोग लाभान्वित हो।मानव कल्याण अधिकारी एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री - नेहरू लाल साहू ने विधवा बहनों एवं दिव्यांग जनों के पीड़ा को व्यक्त करते हुए कहा छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विधवा पेंशन एवं दिव्यांग जनों हेतु मिलने वाले पेंशन में 2002 एवं 2011 के गरीबी रेखा सर्वेक्षण सूची में नाम होने पर ही पेंशन की पात्रता है ।जिसके कारण से छत्तीसगढ़ के अधिकांश विधवा बहन एवं दिव्यांग भाई पेंशन से वंचित रह जाते हैं।क्योंकि इन दोनों वर्ग को सबसे ज्यादा समाजिक सहायता योजना की आवश्यकता है । जिससे विधवा बहनों एवं दिव्यांग जनों की जीवन सशक्त हो सके। विधवा बहनों एवं दिव्यांग जनों को मिलने वाले पेंशन में सर्वेक्षण सूची के होने से छत्तीसगढ़ के अधिकांश ऐसे व्यक्ति पेंशन से वंचित है। इन मापदंड के होने से समाज में वह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। किसी व्यक्ति का दिव्यांग होना प्रकृति के द्वारा उन्हें असहाय एवं सारे जीवन दूसरों पर निर्भर रहने पर मजबूर कर देता है। उनका सारा जीवन अभाव एवं दूसरों पर आश्रित रहना किसी मानसिक पीड़ा से कम नहीं है ।ऐसी स्थिति में पेंशन की कुछ राशि मिलने से वह अपने आप को उत्साहित महसूस करता है। विभिन्न मापदंड के होने से प्रदेश के अधिकांश व्यक्ति इस योजना से वंचित होकर हतोत्साहित हो रहा है। किसी भी माता ,बहनों का आकासमीक विधवा हो जाना भी जीवन भर की पीड़ा से कम नहीं होता है। इतने जागरूक होने के बाद भी समाज उन्हें हेय एवं नकारात्मक दृष्टि से देखना बंद नहीं करता। जीवन भर वह मानसिक पीड़ा सहने पर मजबूर रहते हैं । इन दोनों वर्गों को पेंशन देने के लिए विधवा एवं दिव्यांग होना ही सुनिश्चित किया जाए एवं सारे मापदंड शिथिल कर विधवा बहनों एवं दिव्यांग भाइयों के लिए राज्य सरकार नई व्यवस्था लागू करें । जिससे वह समाज में मजबूत और सशक्त होकर उत्साह पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। अंबिका कोसले ने अपील करते हुए कहा पेंशन योजना में शिथिल करने से समाज इन वर्गों को एक नई दिशा और दशा मिलेगा।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उपसरपंच किरण यादव, श्रीमती लीला साहू, श्रीमती सेवा राठी, सुरेश दुबे, दिलीप साहू ,लक्ष्य कुमार साहू, प्रवीण रहे।
