नक्सलियों ने सरपंच पति का किया हत्या,मुखबिरी की शक में किया था अगवा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नक्सलियों ने सरपंच पति का किया हत्या,मुखबिरी की शक में किया था अगवा

 नक्सलियों ने सरपंच पति का किया हत्या,मुखबिरी की शक में किया था अगवा



जयलाल प्रजापति,नगरी/सिहावा

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अपने साथियों के मौत बाद बौखलाए नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है.नक्सलियों ने ग्राम करही पंचायत के सरपंच पति की हत्या कर दी है.नक्सलियों ने पहले मुखबिरी के शक पर सरपंच का अपहरण किया था.बाद इसके धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी.इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



 अलसुबह ग्रामीणों ने पास के ही गांव उजरावन के जंगल में सरपंच पति नीरेश कुमार कुंजाम के शव देखा.इस बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.पुलिस को शव के पास नक्सली पर्चा भी मिला है जिसमें ने नक्सलियों ने सरपंच पति पर मुखबिरी का आरोप लगाया है और कहा है कि सरपंच पति पुलिस से सांठगांठ कर उनके उपर हमले करा रहे थे।



नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि कोई भी मुखबिरी यदि करता है तो उन्हे जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी.फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद इलाके मेें सर्चिग तेज कर दी है तो वही इस हत्या से ग्रामीणों में दशहत है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads